राज्यवर्धन राठौर जीते लेकिन झोटवाड़ा से हार के भी 'हीरो' बन गए अभिषेक चौधरी, अब कह दी है इतनी बड़ी बात
Jhothwara Abhishek choudhary: राजस्थान की झोटवाड़ा विधानसभा सीट इस चुनाव में सुर्खियों में रही हूं। इस सीट से चुनाव हारकर भी कांग्रेस के 33 साल के युवा नेता अभिषेक चौधरी चर्चाओं में है। जी हां, भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भले ही इस सीट से 50 हजार वोटों के अंतर से जीत गए हो, लेकिन सोशल मीडिया पर अभिषेक चौधरी छाए हुए हैं।
पहली बार अभिषेक चौधरी को कुल 97746 वोट मिले थे। वहीं राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को 147913 वोट मिले थे। अब अपनी हार पर अभिषेक चौधरी ने ट्वीट कर कहा है कि, ''लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं?'' अभिषेक चौधरी का ये ट्वीट वायरल हो गया है।

युवा नेता अभिषेक चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर 04 दिसंबर की रात ट्वीट करते हुए उन्होंने एक कविता लिखी। कविता में लिखा था,''लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं? तू दबे पांव, चोरी-छिपे से न आ, सामने वार कर फिर मुझे आजमा, बात ऐसी नहीं कि कोई गम ही नहीं, दर्द अपने-पराए कुछ कम भी नहीं। प्यार इतना परायों से मुझको मिला, न अपनों से बाकी हैं कोई गिला। हर चुनौती से दो हाथ मैंने किए, आंधियों में जलाए हैं बुझते दिए। टूटे हुए सपनों की सुने कौन सिसकी। हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा, काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं..।''
इस पोस्ट के साथ उन्होंने तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने समर्थकों के बीच घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया है कि, 'आज दिन भर झोटवाड़ा के देवतुल्य महानुभावों के बीच रहा।'
अभिषेक चौधरी ने ट्विटर के साथ झोटवाड़ा में चुनावी नतीजों के बाद सर्मथकों के साथ की अपनी कई तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। तस्वीरों में अपार जनसमर्थन देखकर लग रहा है कि एक युवा नेता के तौर पर उनकी निर्वाचन क्षेत्र में अच्छी पकड़ है।












Click it and Unblock the Notifications