Jhotwara: कौन हैं अभिषेक चौधरी, जिन्होंने राज्यवर्धन राठौर को झोटवाड़ा में दी टक्कर, पहली बार लड़ रहे थे चुनाव
Rajasthan Jhothwara Chunav Result 2023: राजस्थान की झोटवाड़ा विधानसभा सीट सुर्खियों में है। इस सीट पर कांग्रेस ने 33 साल के युवा नेता अभिषेक चौधरी (Abhishek choudhary) को भाजपा के दिग्गज नेता और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (Rajyavardhan Singh Rathore) के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरा था। 03 दिसंबर की सुबह वोटों की गिनती शुरू होने के बाद से अभिषेक चौधरी चर्चाओं में आ गए थे क्योंकि ये राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से 6 हजार वोटों से आगे चल रहे थे। हालांकि बाद में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ फिर आगे हो गए और 48 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं। लेकिन झोटवाड़ा में अभिषेक चौधरी ने राज्यवर्धन राठौर को कड़ी टक्कर दी, इसमें कोई शक नहीं है।
युवा नेता अभिषेक चौधरी का ये पहला चुनाव था। वो पहली बार चुनावी मैदान में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। ऐसे में जब उन्होंने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को 6 हजार वोटों से पीछे किया तो, लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा शुरू कर दी। आइए जानें कौन हैं अभिषेक चौधरी?

कांग्रेस ने झोटवाड़ा विधानसभा सीट से अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रह चुके लालचंद कटारिया का टिकट काटकर अभिषेक चौधरी को पहली बार कांग्रेस उम्मीदवार बनाया था। वहीं भाजपा ने राजपाल सिंह शेखावत को टिकट ना देकर सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा था।
इन दोनों के बीच की लड़ाई अहम इसलिए भी थी क्योंकि अभिषेक चौधरी के लिए किसी भी स्टार प्रचारक ने रैली या चुनावी सभा नहीं की है। वहीं राज्यवर्धन सिंह राठौड के पक्ष खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रोड शो किया था।
बता दें कि जयपुर के उत्तर-पश्चिम में उपनगरीय क्षेत्र झोटवाड़ा से क्षेत्र एक सामान्य सीट है और यह अनुसूचित जाति (एससी) या अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित नहीं है।
Who is Abhishek choudhary: कौन हैं अभिषेक चौधरी?
- -चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक, अभिषेक चौधरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता हैं। अभिषेक चौधरी राजस्थान के जिला फलोदी (Phalodi) के रहने वाले हैं।
- - अभिषेक चौधरी की उम्र 33 साल है। अभिषेक चौधरी के पिता का नाम दिनेश चौधरी है। इन्होंने अभी शादी नहीं की है।
- - अभिषेक चौधरी ने अपनी शुरुआती शिक्षा फलोदी से की है। वहीं उन्होंने अपना ग्रेजुएशन एल.एल.बी 2014 में डी.एल.एल.राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर से की है।
- -हलफनामे के मुताबिक अभिषेक चौधरी पर कुल 7 मामले दर्ज हैं। हालांकि वो किसी में अब तक दोषी नहीं पा गए हैं।
- - हलफनामे के मुताबिक अभिषेक चौधरी की कुल संपत्ति 48 लाख है। जिसमें चल और अचल दोनों संपत्ति शामिल है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications