Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: 5वीं किस्त के लिए किसानों को करना होगा कितना और इंतजार? आ गया अपडेट

Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान के 74 लाख से ज्यादा किसान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की 5वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। नवंबर में पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी हो चुकी है। अब किसानों को राज्य सरकार से मिलने वाली सहायता राशि जारी किए जाने का इंतजार है। इस योजना की 5वीं किस्त (1,000 रुपये) 26 जनवरी को जारी की जा सकती है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटी है। पहले किस्त के दिसंबर में ही ट्रांसफर होने की उम्मीद की जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और लाभार्थियों की स्क्रूटनी के चलते इसमें देरी हुई है।

Rajasthan CM Kisan Samman Yojana

Rajasthan CM Kisan Samman Yojana: 9 लाख किसानों के नाम कटेंगे

- सरकार इस बार बिना पूरी जांच के राशि जारी नहीं करना चाहती। इसी कारण योजना के तहत अपात्र किसानों की पहचान और छंटनी की जा रही है।

- रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 9 लाख किसानों के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं। इससे कुल लाभार्थियों की संख्या 74 लाख से घटकर लगभग 65 लाख रह सकती है।

- सरकार का कहना है कि योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिले, जो तय मानकों पर खरे उतरते हैं।

CM Kisan Samman Yojana: ई-केवाईसी कराना जरूरी

कई किसानों की किस्त रुकने या नाम कटने की वजह जरूरी प्रक्रियाओं का पालन नहीं होना है। ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा न होना, फार्मर आईडी नहीं बनाने या एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्यों द्वारा योजना का लाभ लिया जाना शामिल है। सरकार ने साफ कर दिया है कि इन खामियों को दूर किए बिना अगली किस्त जारी नहीं की जाएगी। जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने पर ही 5वीं किस्त का लाभ मिल पाएगा।

Rajasthan CM Kisan: सालाना मिलती है 3,000 की मदद

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना राज्य सरकार की ओर से 3,000 रुपये की सहायता दी जाती है। 1,000-1,000 रुपये की तीन किस्तों में यह रकम सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है। इस योजना की चौथी किस्त 18 अक्टूबर 2025 को किसानों के खातों में ट्रांसफर की गई थी।

- सरकार ने किसानों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपनी e-KYC, फार्मर आईडी और भूमि रिकॉर्ड (लैंड सीडलिंग) का सत्यापन पूरा कर लें।

- किसान अपना भुगतान स्टेटस PM-Kisan Portal या राजस्थान सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर आधार नंबर या फार्मर आईडी के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+