Rajasthan Election Survey 2023: राजस्थान में जीत रही BJP, सीएम के रूप में वसुंधरा के अलावा कौन पसंद?

Survey on Rajasthan CM: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी जीतेगी, लेकिन सीएम के रूप में पहली पसंद अशोक गहलोत। वसुंधरा राजे नहीं। ABP Cvoter Opinion Poll सर्वे से कांग्रेस को लगा बड़ा झटका। भाजपा खुश।

Who will Next CM of Rajasthan: राजस्थान में भले ही विधानसभा चुनाव 2023 भाजपा जीत रही है, मगर सीएम के रूप में लोगों की की पहली पसंद अशोक गहलोत हैं। सर्वे की मानें तो राजस्थान में सबसे ज्यादा 41 फीसदी लोग अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। सीएम के रूप में 25 फीसदी लोगों के साथ दूसरी पसंद वसुंधरा राजे हैं। राजस्‍थान के 11 फीसदी लोग चाहते हैं कि सीएम सचिन पायलट बनें।

दरअसल, राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को एबीपी सीवोटर ने शनिवार को फाइनल ओपिनियन किया है। राजस्‍थान चुनाव 2023 के इस ताजा सर्वे में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा खेमा खुश हो सकता है, क्‍योंकि राजस्‍थान में अबकी भाजपा की सरकार बनती दिख रही है।

Rajasthan CM first choice

एबीपी सीवोटर ने राजस्‍थान, मिजोरम, मध्‍य प्रदेश, तेलंगाना व छत्‍तीसगढ़ के 63 हजार लोगों से बात करके ओपिनियन पोल का अनुमान जारी किया है। राजस्‍थान की 200 सीटों पर 25 नवंबर को एक साथ मतदान होना है। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। राजस्‍थान की सीटों पर रीजन वार अनुमान लगाया गया है।

राजस्थान चुनाव में ढूंढाड़ अंचल: कांग्रेस आगे

राजधानी जयपुर समेत सचिन पायलट का निर्वाचन क्षेत्र टोंक ढूंढाड़ रीजन में आता है। यहां पर मामूली अंतर से कांग्रेस आगे निकलती नजर आ रही है।

एबीपी सीवोटर ओपिनियन पोल के अनुसार ढूंढाड़ अंचल की कुल 58 सीट में से कांग्रेस को 27-31 और बीजेपी को 25-29 सीट मिल सकती हैं। यहां कांग्रेस को 46 फीसदी, बीजेपी को 44 फीसदी और अन्य के खाते में 10 फीसदी वोट शेयर मिलने की उम्मीद है।

राजस्थान चुनाव में शेखावाटी अंचल: कांग्रेस को बढ़त

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की सीट लक्ष्‍मणगढ़ शेखावाटी अंचल में आती है। सीकर, झुंझुनूं व चूरू को मिलाकर यहां 21 सीटें हैं, जिन पर कांग्रेस का पलड़ा भारी लग रहा है।

एबीपी सीवोटर ओपिनियन पोल के अनुसार शेखावाटी अंचल की 21 सीटों में से कांग्रेस को 10-14, बीजेपी को 6-10 और अन्य को 0-2 सीट मिल सकती हैं। कांग्रेस को सबसे ज्यादा 46 फीसदी, भाजपा को 41 और अन्‍य को 13 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है।

राजस्थान चुनाव में हाड़ौती अंचल: BJP आगे

राजस्‍थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया की सीट झालरापाटन और लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला के संसदीय क्षेत्र कोटा वाले हाड़ौती अंचल में भाजपा की जीत दिख रही।

एबीपी सीवोटर ओपिनियन पोल के अनुसार हाड़ौती अंचल की कुल 17 सीटों में से भाजपा को 12-16 सीट मिलने की उम्मीद है। जबकि कांग्रेस को यहां 1-5 सीट मिल सकती है। अन्‍य के खाते में कोई सीट जाती नहीं दिख रही। हाड़ौती अंचल में कांग्रेस को 44 फीसदी, बीजेपी को 51 फीसदी व अन्य को 5 फीसदी वोट मिलने की उम्‍मीद है।

राजस्थान चुनाव में मेवाड़ अंचल: BJP को एक तरफा बढ़त

विद्याधरनगर से विधानसभा चुनाव उम्‍मीदवार दीया कुमारी के संसदीय क्षेत्र राजसमंद वाले मेवाड़ अंचल में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है।

एबीपी सीवोटर ओपिनियन पोल के अनुसार मेवाड़ अंचल की कुल 43 सीटों में से बीजेपी को 31-35 सीट व कांग्रेस को 5-9 सीट मिलने की उम्मीद है। 2-4 सीट अन्‍य के खाते में जा सकती हैं। यहां बीजेपी के खाते में 50 फीसदी, कांग्रेस के खाते में 37 फीसदी और अन्‍य के पास 13 फीसदी वोट शेयर जाने की उम्मीद है।

राजस्थान चुनाव में मारवाड़ अंचल: BJP आगे

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के संसदीय क्षेत्र जोधपुर व राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा वाले मारवाड़ अंचल में भी भाजपा जीतती दिख रही है।

एबीपी सीवोटर ओपिनियन पोल के अनुसार मारवाड़ अंचल की कुल 61 सीटों में से बीजेपी को सबसे ज्यादा 35-39 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 19-23 सीट और अन्‍य को 2-4 सीट मिलने का अनुमान है। यहां पर कांग्रेस को 42 फीसदी, बीजेपी को 45 फीसदी और अन्य को 13 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+