Cm Bhajanlal news: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कोविड रिपोर्ट का ताजा हाल,जानिए कैसा है सीएम का स्वास्थ आज
Rajasthan Covid News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी राहत भरी खबर आई है। सीएम भजनलाल शर्मा के कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है।
राजस्थान में पैर परासते कोविड की चपेट में आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब कोविड से रिकवर हो गए है। आज उनकी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सीएम कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।

आपकों बता दे कि बीते दिनों उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वो आइसोलेशन में थे, बीमारी के दौरान सीएम वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे।
रविवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है, ऐसे में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हेंडल से अपने स्वस्थ्य होने का अपडेट दिया है।
उन्होंने लिखा कि आज स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान प्रभु की अनुकंपा, चिकित्सकों की देखरेख व राजस्थान परिवार की शुभेच्छा से मेरी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया हेंडल एक्स के माध्यम से हेल्त से जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि अब उनकी कोरोनो रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है।
सीएम ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'आज स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान प्रभु की अनुकंपा, चिकित्सकों की देखरेख व राजस्थान परिवार की शुभेच्छा से मेरी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
कोविड के दौरान वर्चुअल माध्यम से जनहितों के कार्य करता रहा, आज से मैं पूर्व की भांति 'सर्वश्रेष्ठ राजस्थान' के हमारे संकल्प सिद्धि हेतु समर्पित जनहित कार्यों में पूरी तन्मयता के साथ क्रियाशील रहूंगा व सार्वजनिक कार्यक्रमों में सम्मिलित रहूंगा।
गौरतलब है कि 6 मार्च को मुख्यमंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया जरिए दी थी, इसके बाद से वे सेल्फ आइसोलेट हो गए थे।
जिसके बाद कोविड के चलते सामाजिक कार्यों में वर्चुअली भाग ले रहे थे, उन्होंने कुछ कार्यक्रमों को वर्चुअली ही संबोधित किया था। साथ ही उनका इलाज भी जारी था।
अब सीएम भजनलाल शर्मा की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई गई है और स्वस्थ्य हो गए हैं।
राजस्थान में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री के अलावा राजस्थान के बीकानेर में शनिवार को कोरोना के 12 नए मामले सामने आए थे।
बीकानेर से एक कोरोना संक्रमित की मौत होने की खबर भी सामने आई थी, ऐसे में बढ़ते संक्रमण के चलते लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications