कार्यक्रम के बीच Ashok Gehlot ने फर्श पर फेंका माइक, जानें किस बात पर आया राजस्थान के सीएम को गुस्सा?
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने बाड़मेड में महिलाओं से संवाद कार्यक्रम के दौरान जैसे ही बोलना शुरू किया तो माइक बंद हो गया। माइक बंद होने से खफा हुए सीएम ने माइक डीएम की ओर जमीन पर फेंक दिया।

Rajasthan CM Ashok Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खफा होते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें सीएम गहलोत सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान माइक को फर्श पर फेंकते हुए दिखाई दे रहे है।
दरअसल, बाड़मेर में महिलाओं से संवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम अशोक गहलोत के हाथ में मौजूद माइक खराब हो गया। कार्यक्रम के बीच अचानक से माइक बंद होने से सीएम गहलोत कुछ खफा नजर आए। इस दौरान वहां खड़े डीएम की ओर माइक जमीन पर फेंककर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की।
Recommended Video
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वाक्या शुक्रवार 2 जून का बताया जा रहा है। दरअसल, सीएम अशोक गहलोत दो दिवसीय दौरे पर बाडमेर पहुंचे थे और यहां महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं पर फीडबैक (प्रतिपुष्टि) लेने के लिए महिलाओं के एक समूह के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
जैसे ही कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने बोलना शुरू किया तो माइक बंद हो गया। माइक बंद होने से खफा हुए सीएम गहलोत ने माइक जिला कलेक्टर की ओर जमीन पर फेंक दिया। इस दौरान माइक को जिला कलेक्टर ने उठाया। वहीं दूसरी बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तब नराजा हुए जब महिलाओं के पीछे की तरफ अनावश्यक लोग खड़े थे।
इस पर भी सीएम गहलोत ने नाराजगी जताई और उनसे वहां से हटने को कहा। इसके बाद उन्होंने डीएम और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को आवाज़ लगाई। गहलोत ने कहा, 'एसपी कहां गए? एसपी और कलेक्टर दोनों एक जैसे लगते हैं।' ऐसा देखकर हर कोई हैरान हो गया कि सादगी पसंद जननायक छोटी सी बात को लेकर आग बबूला हो गए।
वहीं, कुछ लोगों ने इस पूरे वाक्य को अपने कैमरों मे कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री को योजनाओं के विभिन्न लाभों के बारे में बताया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि के लिए उनका आभार व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications