Rajasthan: देश की सड़कों पर कुत्तों से ज्यादा ईडी वाले घूम रहे हैं-सीएम अशोक गहलोत

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में ईडी की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। छत्‍तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल के बाद अब राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत ने भी ईडी की तुलना कुत्‍तों से की है।

Ashok Gehlot on ED in Rajasthan: राजस्‍थान में इन दिनों ईडी की कार्रवाई से सियासत गरमाई हुई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ये दुर्भाग्य की बात है कि एक चुनावी राज्य के मुख्यमंत्री को कहना पड़े कि इस देश में सड़कों पर कुत्तों से ज्यादा ED वाले घूम रहे हैं।

इससे बड़ा दुर्भाग्य किसी देश के लिए क्या होगा? मुझे गुस्सा आता है कि कांग्रेस ने 76 साल से जिस देश को एक रखा, इंदिरा गांधी शहीद हो गईं, राजीव गांधी शहीद हो गए, जिन्होंने देश के लिए त्याग किया हो आप इतिहास से उनका नाम हटा रहे हो।"

CM Ashok Gehlot

एक दिन पहले ही ईडी ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा व निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला के जयपुर, दौसा व सीकर के ठिकानों पर कार्रवाई की है। इससे पूर्व भी ईडी ने कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापे मारे हैं। सीएम के बेटे वैभव गहलोत को भी एक पुराने मामले में समन जारी किया है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान ईडी की कार्रवाई को लेकर सीएम अशोक गहलोत व सचिन पायलट समेत कांग्रेस के कई नेता केंद्र पर जान बूझकर परेशान करने के आरोप लगा चुके हैं।

शुक्रवार को जयपर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कुत्तों से भी अधिक, यह प्रवर्तन निदेशालय है जो देश में घूम रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "अपने 'गारंटी मॉडल' का पालन कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि "मैंने प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई के प्रमुखों से समय मांगा, लेकिन अब ये एक राजनीतिक हथियार बन गए हैं। मोदी जी को यह एहसास नहीं है कि उनकी उलटी गिनती शुरू हो गई है। वह अब हमारे 'गारंटी मॉडल' का पालन कर रहे हैं।"

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+