मुझे जेल भेजने की तैयारी हो रही...तो मैं इसका भी स्वागत करता हूं-CM अशोक गहलोत
CM ashok gehlot vs gajendra singh shekhawat: राजस्थान कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में भाजपा नेता पर गजेंद्र सिंह शेखावत पर कई आरोप लगाया।
CM ashok gehlot vs gajendra singh shekhawat: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुझ पर मानहानि का केस किया गया, जिसका मैंने स्वागत किया। अब मुझे जेल भेजने की तैयारी हो रही है तो इसका भी स्वागत है।

उधर, दिल्ली की विशेष अदालत ने संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी मामले में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह की ओर से दायर मानहानि के परिवाद पर सीएम गहलोत को वीसी से पेश होने की छूट का आदेश 16 सितम्बर तक बढ़ाया है। इससे सीएम को दिल्ली की एडिशनल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में 21 अगस्त् को व्यक्तिश: पेशी से राहत मिल गई है।
राजस्थान कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि डेढ़ लाख लोगों के साथ जालसाजी हुई है और अधिकांश राजपूत समाज से हैं। मैंने जो कहा एसओजी की रिपोर्ट के आधार पर कहा।
सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि जोधपुर से भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत और उनके परिवार के लोग यदि मुल्जिम नहीं है तो फिर हाईकोर्ट सो जनामत क्यों ले रहे हैं? शेखावत को अरेस्ट करने पर सीएम गहलोत बोले कि जांच एजेंसी के काम में दखलअंदाजी नहीं करता। अगर मैं ऐसा करता तो पहले ही शेखावत अरेस्ट हो जाते।
संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी घोटाला क्या है?
न्यूज 18 की एक खबर के अनुसार संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी घोटाला करीब 950 करोड़ का है। इसमें करीब डेढ़ लाख निवेशकों से ठगी हुई है। राजस्थान गुजरात में इसकी 237 शाखाएं हैं। आरोप है कि देखते ही देखते कई ब्रांच खोल कर फर्जी कंपनियों को लोन बांटे गए। राजस्थान से करीब डेढ़ लाख निवेशकों से 950 करोड़ से अधिक की ठगी की गई।
आरोप है कि सोसाइटी की लेखा पुस्तकों में 1100 करोड़ रुपये के ऋण दिखाए गए हैं। ये अधिकांश बोगस ग्राहकों को दिया गया। घोटाले के मास्टर माइंड और सोसाइटी के पहले मैनेजिंग डायरेक्टर विक्रम सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है। विक्रम सिंह को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत का करीबी बताया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications