एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए राजस्थान CM अशोक गहलोत, जानें कैसी है अब तबीयत

एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए राजस्थान CM अशोक गहलोत, जानें कैसी है अब तबीयत

जयपुर, 29 अगस्त: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रविवार (29 अगस्त) को सवाई मान सिंह अस्पताल से एंजियोप्लास्टी के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। सवाई मान सिंह अस्पताल के अधिकारिक बयान के मुताबिक सीएम अशोक गहलोत की धमनियों में से एक में एक स्टेंट लगाया गया था क्योंकि उसमें 90 प्रतिशत ब्लॉकेज था। डॉक्टरों ने कहा है कि अब उनकी हालत पहले से बहुत बेहतर है। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है।

Ashok Gehlot

Recommended Video

    Rajasthan CM Ashok Gehlot अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, जानें अब कैसी है तबीयत | वनइंडिया हिंदी

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की शुक्रवार (27 अगस्त) को एंजियोप्लास्टी हुई थी। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रमुख डॉ सुधीर भंडारी ने कहा था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्व हुई थी। वह ठीक हो रहे हैं। सभी प्रोटोकॉल फॉलो-अप परीक्षण किए गए और वे सामान्य हैं। वह अच्छे स्वास्थ्य और हंसमुख स्थिति में हैं।''

    अपने हेल्थ के बारे में सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा था, 'डॉक्टरों की सलाह के अनुसार मैं उचित आराम नहीं कर सका इसलिए मुझे इतने लंबे समय से कोविड-19 के बाद की समस्या हो रही है।'

    अशोक गहलोत ने कहा था कि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने कहा है कि कुछ दिनों के बेड रेस्ट के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे और राज्य के लोगों की सेवा कर पाएंगे।

    अशोक गहलोत ने राज्य के निवासियों को कहा है कि वह वैक्सीन लेने के अलावा मास्क पहनना, सामाजिक दूरी और स्वच्छता बनाए रखने सहित कोविड रोकथाम प्रोटोकॉल का पालन करना बिल्कुल ना भूलें। उन्होंने यह भी सलाह दी कि यदि किसी को संक्रमण से उबरने के बाद भी समस्या का सामना करना पड़ता है तो वह डॉक्टरों को जल्द से जल्द दिखाएं। अशोक गहलोत ने कहा कि थोड़ी सी भी लापरवाही से गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+