Churu @ 50.5 डिग्री: राजस्थान में लोगों की 'अग्निपरीक्षा', ऑल टाइम हाई पर पहुंचा चूरू का अधिकतम तापमान
Churu all time high temperature: राजस्थान में पारा लोगों की अग्निपरीक्षा ले रहा है। फलोदी के बाद अब चूरू में भी अधिकतम तापमान ने अर्धशतक लगा दिया है। चूरू में तो अधिकतम तापमान 28 मई 2024 को 50.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो अब तक सर्वाधिक रिकॉर्ड है।
चूरू में आसमां से अंगारे ही नहीं बल्कि रिकॉर्ड भी बरसे हैं। चूरू में 50.5 डिग्री तापमान इस सीजन में ही पहली बार नहीं पहुंचा बल्कि साल 1956 में चूरू मौसम केंद्र की स्थापना के बाद से सबसे अधिक है। 26 मई को फलोदी के 50 डिग्री के बाद अब चूरू देश का सबसे गर्म शहर रहा है। इससे पहले मई साल 2016 में 50.2 और साल 2020 में 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राजस्थान में मई के अंतिम सप्ताह में दिन उगने के साथ ही लू चलनी शुरू हो रही है। भीषण गर्मी की वजह से आए दिन लोगों की जान जा रही है। मीडिया रिपोर्ट में हीट स्ट्रॉक की वजह से मंगलवार को राजस्थान में 16 मौत होने का दावा किया जा है। इनमें से कइयों ने पोस्टमार्टम नहीं करवाया। ऐसे मौत का कारण गर्मी माना गया। एक दिन पहले आपदा राहत मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने 6 मौतों की पुष्टि की।

Recommended Video
राजस्थान के अन्य शहरों का तापमान
इन दिनों राजस्थान के चूरू और फलोदी ही नहीं बल्कि राजधानी जयपुर समेत अन्य जगहों के भी हाल बुरे हैं। मंगलवार को चूरू में 50.5 डिग्री, श्रीगंगानगर में 49.4 डिग्री, पिलानी में 49 डिग्री, फलोदी में 49 डिग्री, बीकानेर में 48.3 डिग्री, कोटा में 48.2 डिग्री, जैसलमेर में 48 डिग्री और जयपुर में 46.6 डिग्री तापमान रहा है।
राजस्थान में अब तक 122 मौत
गर्मी की इस सीजन में राजस्थान में अब तक 122 मौत हो चुकी हैं। हालांकि मंगलवार को राजस्थान सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में गर्मी से मरने वालों की संख्या सिर्फ 4 बताई गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गर्मी से होने वाली मौतों के बाद अधिकांश लोगों के परिजन श्व का पोस्टमार्टम नहीं करवाते इसलिए इनकी संख्या आंकड़ों में शामिल नहीं होती।












Click it and Unblock the Notifications