Hottest Place in India: चूरू 50 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म रहा, मौसम विभाग बता रहा 45.5 डिग्री

Churu 50 Degrees Temperature Today: राजस्‍थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। चूरू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 18 मई की दोपहर को चूरू देश में सबसे गर्म जगह रहा है। हालांकि 50 डिग्री तापमान निजी तौर पर मापा गया है जबकि चूरू मौसम केंद्र अपने यहां का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री बता रहा है।

दरअसल, इन दिनों राजस्‍थान के अन्‍य जिलों के साथ चूरू भी खूब तप रहा है। दोपहर को तो ऐसा लगा रहा जैसे कि सूरज जमीन पर उतर आया है। 18 मई 2024 को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर शहर के मनीष जालान की दुकान पर लगी डिजिटल घड़ी में अधिकतम तापमान 50 रिकॉर्ड हुआ है। घड़ी की तस्‍वीर Thar ki Awaaz AJAY फेसबुक पेज पर पोस्‍ट की गई है।

Rajasthan Churu is the hottest place in India

बाड़मेर में 46.9 डिग्री तापमान

उधर, चूरू मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री व न्‍यूनतम 28.4 डिग्री दर्ज किया है। राजस्‍थान मौसम विभाग ने प्रदेश में सबसे ज्‍यादा तापमान 46.9 बाड़मेर में बताया है। साथ ही अनुमान लगाया है कि आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42-47 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

Rajasthan Churu is the hottest

50 डिग्री तापमान पर क्‍या कहता है मौसम विभाग?

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्‍याम शर्मा कहते हैं कि 18 मई 2024 को पूरे राजस्‍थान में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री दर्ज किया गया है। अगर कोई चूरू में 50 डिग्री बता रहा है तो उसमें मौसम विभाग कुछ नहीं कह सकता है। आप चाहो तो रेल पट‍री के पास थर्मामीटर लगाकर देख वहां आपको दोपहर में 70 डिग्री तापमान मिल जाएगा।

मौसम केंद्र ऐसे मापता है तापमान

अगर कोई थर्मामीटर अपने घर पर कमरे, छत या किसी पेड़ के नीचे लगाकर तापमान मापेगा तो वह मान्‍य नहीं है। मौसम विभाग वैज्ञानिक तरीके से तापमान मापता है। मौसम केंद्रों पर 1.25 मीटर की ऊंचाई हवा के तापमान का आकलन करके बताया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+