Rajasthan Chunav: राजस्थान में थे दो मुख्यमंत्री, 26 सीटों पर चुने गए थे दो-दो प्रत्याशी, जानें चुनावी इतिहास

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में सर्दी की आहट के साथ सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। यहां विधानसभा चुनाव में महज कुछ दिन बाकी रह गए हैं। चुनावी शोर के बीच अब हर कोई उम्मीदवारों की हार-जीत के साथ मुख्यमंत्री के चेहरे पर चर्चा कर रहा है। पर क्या आप जानते हैं कि वर्तमान राजस्थान में कभी विधानसभा चुनाव के बाद दो मुख्यमंत्रियों ने एक साथ अलग-अलग सरकारें चलाई थी?

Rajasthan chunav two Chief Ministers Tikaram Paliwal Haribhau Upadhyay in 1952 election history

नहीं ना! यकीन मानिए 1952 के पहले विधानसभा चुनाव के बाद ऐसा हो चुका है। तब एक मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल तो दूसरे हरिभाऊ उपाध्याय चुने गए थे। पालीवाल 140 तो उपाध्याय 30 विधानसभा क्षेत्रों के मुखिया थे। जिनकी दोनों की सरकारें वर्तमान प्रदेश में समानांतर चली।

इसलिए चुने गए दो मुख्यमंत्री

वर्तमान प्रदेश से दो मुख्यमंत्री चुने जाने की खास वजह थी। दरअसल देश की स्वतंत्रता के बाद राजस्थान का एकीकरण 1949 में हुआ था। पर ब्रिटिश शासन के सीधे अधीन रहे अजमेर- मेरवाड़ा को उसमें शामिल नहीं किया गया। लिहाजा आजादी के बाद 1952 में हुए पहले चुनाव के समय अजमेर- मेरवाड़ा राजस्थान से अलग ही रहा। जिसके चलते इस इलाके को 30 विधानसभा क्षेत्रो में बांटकर यहां अलग से चुनाव करवाए गए। जबकि शेष राजस्थान में 160 सीटों के चुनाव अलग हुए। इनमें राजस्थान में कांग्रेस को 82 तो अजमेर- मेरवाड़ा में 21 सीटों पर जीत मिली। जिसके बाद टीकाराम पालीवाल को राजस्थान और हरिभाऊ उपाध्याय को अजमेर- मेरवाड़ा में बहुमत दल का नेता चुनकर मुख्यमंत्री घोषित किया गया।

1956 में विलय के बाद एक हुआ मुख्यमंत्री

राजस्थान व अजमेर में पांच साल तक समानांतर सरकार चली। राजस्थान के एकीकरण के अंतिम चरण में 1956 में अजमेर- मेरवाड़ा का राजस्थान में विलय हुआ। इसके बाद 1957 में दोनों का सम्मिलित चुनाव हुआ। जिसमें भी कांग्रेस को बहुमत मिलने पर मोहनलाल सुखाडिय़ा सूबे के मुख्यमंत्री चुने गए।

26 सीटों पर चुने गए थे दो प्रत्याशी

1952 के पहले चुनाव में खास बात 26 सीटों से दो- दो प्रत्याशियों का चुना जाना भी था। दरअसल एससी व एसटी वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के लिए निर्वाचन आयोग ने ये व्यवस्था की थी। ऐसे में राजस्थान की 20 और अजमेर- मेरवाड़ा की छह सीटों को द्विसदस्यीय घोषित किया गया था। जहां से एक सामान्य और दूसरा एससी व एसटी वर्ग से उम्मीदवार चुना गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+