Rajasthan: राजस्थान चुनाव में इन सीटों पर एक ही नाम के दो-दो उम्मीदवार, मतदाता कंफ्यूज- आखिर किसे दें वोट

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की सरगर्मियां चरम पर पहुंच चुकी हैं। 25 नवंबर को राजस्थान चुनाव में मतदान होना है, इसके बाद 3 दिसंबर को मतगणना होगी। इसके लिए चुनावी शोर के बीच हर प्रत्याशी जीत के लिए भाग दौड़ करता नजर आ रहा है। भाजपा कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल भी चुनाव में हर तरह के दांव पेच आजमा रहे हैं।

ऐसा ही एक दिलचस्प दांव चुनाव में खेला गया है, जिसमें एक सीट से एक ही नाम के दो दो प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। एक जैसे नाम होने की वजह से प्रत्याशी को लेकर मतदाताओं में भ्रम की स्थिति भी बनती नजर आ रही है। उदयपुरवाटी में राजेंद्र गुढ़ा नाम के दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह बायतु विधानसभा सीट पर भी हरीश चौधरी नाम के दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

Rajasthan Chunav 2023 voters confused over two candidates with same name in assembly election

राजेंद्र गुढ़ा नाम के दो दो प्रत्याशी

कांग्रेस से निष्कासित लाल डायरी को लेकर चर्चा में आए राजेंद्र गुढ़ा इस बार झुंझुनू जिले की उदयपुरवाटी से शिवसेना की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी सीट पर राजेंद्र सिंह गुढ़ा नाम से एक निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। दोनों प्रत्याशी के आगे गुढ़ा लगा होने से भ्रम की स्थिति बनी है। इसे लेकर रिटर्निंग अफसर के पास शिकायत भी पहुंची है। शिवसेना के राजेंद्र गुढ़ा ने दूसरे प्रत्याशी के नाम के आगे गुढ़ा शब्द हटाने की मांग की। जबकि, दूसरे गुट के नेता गुढ़ा लिखे जाने पर अड़े है। शिवसेना के राजेंद्र गुढ़ा ने चुनाव आयोग को भी शिकायत दी है कि यह उनके खिलाफ एक साजिश है। इससे उनको वोटों का नुकसान हो सकता है।

हरीश चौधरी नाम के दो दो प्रत्याशी

इसी तरह बायतु विधानसभा सीट पर भी एक ही नाम के दो दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां राज्य सरकार के पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने कांग्रेस से नामांकन दाखिल किया है। इसी सीट पर अन्य एक हरीश चौधरी ने निर्दलीय रूप में नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चौधरी के पिता का नाम मूल सिंह चौधरी है, जबकि निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हरीश चौधरी के पिता का नाम चेनाराम चौधरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+