Rajasthan Chunav: 39 साल की MLA दिव्या मदेरणा ने अब तक क्यों नहीं की शादी? भावुक होते हुए खोला राज
Jodhpur Osian MLA Divya Maderna: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में नामांकन प्रक्रिया के बीच जोधपुर की ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा ने अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान दिव्या मदेरणा ने अब तक शादी क्यों नहीं की, इस सवाल का जवाब भी दिया।
कांग्रेस की फायर ब्रांड नेताओं में शुमार दिव्या मदेरणा ने ओसियां विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक के लिए नामांकन दाखिल किया है। इसके बाद उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान वे कई बार भावुक भी हुईं। नामांकन भरने से पहले दिव्या मदेरणाा ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह सेंट्रल जेल पहुंची, जहां उन्होंने अपने पिता महिपाल मदेरणा को याद किया।

मेरे हाथों में शादी की लकीरें नहीं, सेंट्रल जेल की लकीरें थीं
दिव्या मदेरणा ने नामांकन के बाद रैली को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को जवाब देते हुए कहा, ओसियां की सभाओं में कहा गया कि मुझे शादी कर लेनी चाहिए। इस बात पर कुछ लोग हंसते भी हैं। मैंने बहुत सुना लेकिन कभी जवाब नहीं दिया। लेकिन, आज जवाब देना चाहती हूं। सोचिए... एक पिता जेल की सलाखों में हो तो बेटी कैसे शादी कर सकती है। मेरे पिता जेल में कैसे करवब् बदलते होंगे, उनका दिन कैसे कटता होगा, ऐसे में बेटी को शादी करना कैसे रास आ सकता है। इस दौरान दिव्या मदेरणा ने भावुक होते हुए कहा, मेरे हाथों में शादी की लकीरें नहीं, सेंट्रल जेल की लकीरें थीं। मेरे लिए शादी नहीं, पिता की सेवा करना पहला फर्ज था। आपको बता दें कि हनुमान बेनीवाल ने अपने एक बयान में कहा था कि दिव्या मदेरणा को अब शादी कर लेनी चाहिए, इससे उनका दिमाग सही रहेगा।
शेरनी शेर के साथ ही रहती है
दिव्या मदरेणा ने कहा कि वह शेरनी की तरह चुनाव लड़ेगी। वह किसी से नहीं डरेगी। कुछ लोगों का कहना है कि शेरनी को जंगल भेज देना चाहिए। लेकिन, उन्होंने यह मालूम होना चाहिए कि जंगल में शेरनी शेर के साथ रहती है। उन्होंने कहा कि अब मेरे पास केवल एक काम है, वह है जनता की सेवा करना। वह हमेशा ओसियां की जनता के लिए काम करती रहेंगी। इस दौरान दिव्या मदरेणा ने कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। उन्होंने कहा कि मुझे माता पिता के अधिक भरोसा आप पर हैं। मेरे लिए एक एक कार्यकर्ता कमांडर है।












Click it and Unblock the Notifications