Rajasthan Chunav 2023: बड़ा उलटफेर, बसपा प्रत्याशी ने दिया कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन
राजस्थान विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। यहां झुंझुनू जिले की उदयपुरवाटी विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया है।
आपको बता दें कि उदयपुरवाटी विधानसभा सीट से बीएसपी के टिकट पर संदीप सैनी चुनाव मैदान में थे। वहीं, कांग्रेस ने यहां से भगवान राम सैनी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान करते हुए संदीप सैनी ने कहा, 'मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुझे निर्देश दिया और उनके निर्देश का पालन करते हुए मैंने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस उम्मीदवार भगवान राम सैनी को समर्थन दे दिया है। हमने संकल्प लिया है कि इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताएंगे और चौथी बार अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाएंगे।'
सियासी जानकारों की मानें तो बीएसपी के उम्मीदवार के मैदान से हटने के बाद भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी, शिवसेना के राजेंद्र सिंह गुढ़ा और कांग्रेस प्रत्याशी भगवान राम सैनी के बीच कड़ा और रोमांचक चुनावी मुकाबला देखने को मिलेगा।
संवाद सूत्र: जितेंद्र सिंह शेखावत, झुंझनू, राजस्थान












Click it and Unblock the Notifications