Rajasthan Chomu Violence: चौमूं में बवाल के बाद अब बुलडोजर एक्शन, पत्थरबाजी पर प्रशासन की सख्ती

Rajasthan Chomu Violence: जयपुर के पास चौमूं में भड़की हिंसा के बाद अब पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बरती है। मस्जिद की रेलिंग लगाने को लेकर शुरू हुए विवाद में हिंसा भड़क गई थी। अतिक्रमण हटाने आई पुलिस पर उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस ने 75 उपद्रवियों को अरेस्ट किया था। अब पथराव वाली जगहों पर जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण हटाया गया है। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बता दें कि 25 दिसंबर की रात चौमूं के बस स्टैंड इलाके में उस समय तनाव फैल गया था, जब मस्जिद के पास लगी रेलिंग हटाने को लेकर विरोध हुआ था। पहले दोनों पक्षों की सहमति थी, लेकिन जब पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची तो जमकर बवाल शुरू हो गया था।

Rajasthan Chomu Violence

Rajasthan Chomu violence: नोटिस के बाद शुरू हुई कार्रवाई

- पत्थरबाजी की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने उपद्रवियों के खिलाफ 'ऑपरेशन क्लीन' शुरू किया है। चौमूं से प्रशासन ने अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

- प्रशासन की ओर से पहले ही मस्जिद के आसपास अतिक्रमण की जद में आने वाली दुकानों और मकानों पर नोटिस चस्पा किए जा चुके थे। इसके बाद कार्रवाई की गई है।

- प्रशासन ने बताया कि नोटिस में संबंधित लोगों को 31 दिसंबर तक अपना पक्ष रखने का समय दिया गया था। इसके बाद खुद से अतिक्रमण हटाने का समय भी दिया गया था। तय समय सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की है।

Chomu Violence: सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

पहले हुई पथराव की घटना को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है। डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा और एडिशनल डीसीपी राजेश गुप्ता खुद भी मौके पर मौजूद थे। दोनों सीनियर अधिकारी खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे। पुलिसकर्मी हेलमेट, लाठी और सुरक्षा जैकेट के साथ इलाके में लगातार गश्त कर रहे हैं।

बीजेपी प्रवक्ता ने बताया, 'सरकार करेगी सख्त कार्रवाई'

प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी के प्रवक्ता और चौमूं से तीन बार विधायक रह चुके रामलाल शर्मा ने कहा कि हर गलत के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'राम लक्ष्मण जानकी, जय बोलो हनुमान की। हकदार को सम्मान मिले, गुनाहगार को सज़ा।'

चौमूं में पसरा सन्नाटा

बुलडोजर कार्रवाई के चलते पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है और अधिकांश दुकानों के शटर बंद हैं। कुछ लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण नहीं हटाने की भी गुहार लगाई थी। अधिकारियों ने साफ कर दिया कि अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कानून के दायरे में जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+