राजस्‍थान मुख्‍य सचिव IAS उषा शर्मा को सेवा विस्‍तार नहीं तो फिर नया मुखिया की दौड़ में कौन?

राजस्‍थान की मौजूदा मुख्‍य सचिव उषा शर्मा का कार्यकाल जून 2023 में समाप्‍त हो रहा है। उषा शर्मा को 31 जनवरी 2021 को सीएस बनाया गया था।

Rajasthan Chief Secretary

राजस्‍थान प्रशासनिक हलकों में एक बार फिर से मुख्‍य सचिव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वर्तमान मुख्‍य सचिव आईएएस उषा शर्मा जून 2023 में रिटायर हो रही हैं। अगर उनका सेवा विस्‍तार नहीं होता है तो राजस्‍थान को नया मुख्‍य सचिव मिलेगा।

Recommended Video

    कौन हैं Pari Bishnoi? जो IAS होकर MLA Bhavya Bishnoi से करने जा रही हैं शादी | वनइंडिया हिंदी

    राजस्‍थान के कई आईएएस अधिकारी नया मुख्‍य सचिव बनने की दौड़ में शामिल हैं, मगर राजस्‍थान सचिवालय में यह भी चर्चा है कि मुख्‍य सचिव उषा शर्मा की सक्रियता को देखते हुए राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार उनको सेवा विस्‍तार देने की फाइल दिल्‍ली भेज सकती है।

    अगर मुख्‍य सचिव उषा शर्मा को एक्‍सटेंशन नहीं मिलता है तो वरिष्‍ठ आईएएस वीनू गुप्‍ता, सुबोध अग्रवाल, वी श्रीनिवास, शुभ्रा सिंह, राजेश्‍वर सिंह, रोहित कुमार सिंह आदि अफसर मुख्‍य सचिव राजस्‍थान की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।

    राजस्‍थान की अफसरशाही के जानकारों का मानना है कि राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार उषा सिंह को सेवा विस्‍तार दे सकती है। इसकी एक वजह यह भी हो सकती है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 प्रस्‍तावित हैं। सरकार चुनाव से पहले मुख्‍य सचिव नहीं बदलना चाहती।

    दूसरी वजह ये बताई जा रही कि 31 जनवरी 2022 को मुख्‍य सचिव बनाई गई आईएएस उषा शर्मा के पास केंद्र का लंबा अनुभव है। वे कांग्रेस के एक दिग्‍गज नेता की रिश्‍तेदार भी हैं।

    इन अफसरों का नाम क्‍यों?

    बताया जा रहा है कि उषा शर्मा को सेवा विस्‍तार नहीं मिलने की स्थिति में वरिष्‍ठता के आधार पर कई आईएएस मुख्‍य सचिव बनने की दावेदारी जता रहे हैं। दौड़ में सबसे आगे साल 1987 बैच की आईएएस अफसर वीनू गुप्‍ता हैं। इनका रिटायरमेंट दिसंबर में है। अगर वीनू गुप्‍ता को सीएस बनाया जाता है तो राजस्‍थान में ऐसा पहली बार होगा कि जब पति-पत्‍नी दोनों मुख्‍य सचिव रहे। वीनू गुप्‍ता के पति डीबी गुप्ता आईएएस भी मुख्‍य सचिव रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+