Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बीकानेर में CM भजनलाल शर्मा कर रहे थे किसानों से संवाद, तेज आंधी से अचानक उखड़ गया टेंट

Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma: राजस्‍थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन और एफपीओ मीट का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान तेज आंधी ने आयोजन स्थल पर हड़कंप मचाया और टेंट उखड़ गए, जिससे सभा में अफरातफरी का माहौल बन गया। सीएम बाल-बाल बचे। हालांकि, इस विपरीत स्थिति के बावजूद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन को जारी रखते हुए किसानों से संवाद किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

तेज हवाओं के कारण आयोजन स्थल पर लगे टेंटों की पोलें हिलने लगीं और एक-एक करके टेंट उखड़ने लगे। हवा इतनी तेज थी कि कुर्सियां तक बिखर गईं। पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने के लिए टेंट के पाइप पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हवा के साथ टेंट पूरी तरह गिर गया। घटना के तुरंत बाद आईजी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma

बीकानेर आंधी के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग टेंट गिरने से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस खौफनाक मंजर के बीच भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपना संबोधन जारी रखा और किसानों को विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।

मुख्यमंत्री का किसानों के लिए बड़ा ऐलान

  • 30 हजार किसानों को 137 करोड़ रुपए की अनुदान राशि जारी की गई।
  • 10 चयनित किसानों को लाभार्थी चेक वितरित किए गए।
  • किसान सम्मान निधि और मंगला पशु बीमा योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
  • 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का वादा किया गया।
  • 30 मार्च, राजस्थान दिवस पर सरकार 3 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं की शुरुआत करेगी।

गहलोत एक भी दिन विधानसभा में नहीं आए-भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लूट और झूठ की राजनीति की है। गहलोत ने विधानसभा में एक दिन भी नहीं आए, लेकिन ट्विटर पर हमेशा सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा कि ट्विटर से काम नहीं चलता, असली काम जनता के बीच जाकर करना होता है।

मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार हमेशा किसानों के हितों की रक्षा करेगी और किसानों के बीच आकर उन्हें सहायता देने का वचन लिया। उन्होंने राजस्थान के किसानों की मेहनत की सराहना की और कहा कि अगर किसान खुशहाल रहेगा, तो राज्य भी खुशहाल रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+