पटना की Nina Singh के राजस्‍थान की पहली महिला IPS बनने की पूरी कहानी, 35 साल बाद फिर चर्चा में

Rajasthan First Female IPS Nina Singh: राजस्‍थान कैडर में भारतीय पुलिस सेवा की पहली महिला अधिकारी (IPS) नीना सिंह बुधवार को रिटायर हो जाएंगी। नीना सिंह बीते 35 साल से राजस्‍थान कैडर में सेवाएं दे रही हैं। आज सेवा का आखिरी दिन है।

आईपीएस नीना सिंह का पैतृक गांव बिहार के मधुबनी जिले में स्थित गनौन है। इनके पिता गणेश लाल दास, भी एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी थे और बतौर एडीजी, बिहार सेवा-निवृत्त हुए। नीना सिंह का जन्म दरभंगा में हुआ था और उनके घर का नाम रानी है।

IPS Officer Nina Singh Retirement

नीना सिंह ने महज 25 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा क्रैक कर डाली थी और राजस्‍थान कैडर में 1989 बैच की आईपीएस बनीं। 35 साल तक सेवा देने के बाद रिटायर हो रही हैं।

नीना सिंह का जन्‍म 11 जुलाई 1964 का हुआ। इनका बचपन होम टाउन पटना में बीता। इन्‍होंने पटना वुमन्स कॉलेज से स्नातक और दिल्ली के जेएनयू से मास्टर्स किया। इनके पास एम.पी.ए.(पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए) की डिग्री भी है।

भारतीय पुलिस सेवा में नीना सिंह का सर्विस रिकॉर्ड शानदार रहा है। इन्‍होंने राजस्‍थान के जयपुर महिला पुलिस थाना एएसपी पद से सीआईएफएस में डीजी पद पर भी सेवाएं दी हैं।

आईपीएस नीना सिंह सिरोही, सीआईडी सीबी, आरएसबीआई, HQ व जयपुर ट्रैफिक पुलिस में पुलिस अधीक्षक पद पर सेवाएं दे चुकी हैं। साल 2021 में आईपीएस नीना सिंह महानिदेशक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) पद पर नई दिल्ली आ गई थीं। यह उनका आखिरी पद है।

IPS Officer Nina Singh Retirement

मणिपुर से राजस्‍थान कैडर में आईं

पति आईएएस अधिकारी नीना सिंह को यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद मणिपुर कैडर अलॉट हुआ था। फिर इन्होंने राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी रोहित कुमार सिंह से शादी कर ली। शादी के बाद नीना सिंह को भी राजस्थान कैडर में नियुक्ति मिली।

डीजी रैंक पर प्रमोट होने के बाद नीना सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह अच्छी बात है कि महिलाएं भी पुलिस सेवा में बड़ी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। ​वतर्मान में नीना सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सिविल राइट के पद पर कार्यरत है। अब इसी पद पर बतौर डीजी रैंक काम करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+