Rajasthan Cabinet: इस नए फॉर्मूला से बनेगा भजन लाल सरकार का मंत्रिमंडल, क्‍या वसुंधरा राजे भी बनेंगीं मंत्री?

Rajasthan New Ministers List 2023: राजस्‍थान में अबकी बार भाजपा सरकार का गठन हुए सप्‍ताहभर से ज्‍यादा समय हो गया, मगर अभी तक सीएम भजन लाल शर्मा की टीम का ऐलान नहीं हुआ है। हर किसी को राजस्‍थान की भजन लाल सरकार के मंत्रिमंडल का इंतजार है।

जयपुर व दिल्‍ली में मंथन के बाद राजस्‍थान सरकार के नए मंत्रियों के नामों पर भाजपा आलाकमान की मुहर लग गई है। नए मंत्रियों के नामों की घोषणा जल्‍द होने वाली है।

Vasundhara Raje also become minister

राजस्‍थान में भजन लाल शर्मा के मंत्रिमंडल की तस्‍वीर क्‍या होगी? किसे मंत्री पद मिलेगा? नए और युवा चेहरों को मंत्री बनाया जाएगा या पुराने दिग्‍गज विधायकों को ही मंत्रालय मिलेंगे?

सियासी गलियारों में चर्चा तो यह भी है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 के बाद भाजपा आलाकमान ने तमाम दिग्‍गज नेताओं को दरकिनार कर पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को मुख्‍यमंत्री, नए चेहरे दीया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा को डिप्‍टी सीएम बनाकर सबको चौंका दिया। ऐसा मंत्रिमंडल में भी हो सकता है।

क्‍या पुराने मंत्रियों को मिलेगा मौका?

साल 2003 और 2013 में राजस्‍थान की वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री रहे कई नेता इस बार भी चुनाव जीते हैं। नए सीएम देकर भाजपा ने अपना मूड बता दिया कि वह बदलाव चाहती है। ऐसे में पिछली सरकारों में मंत्री रहे नेताओं को इस बार मौका शायद ही मिले। छत्तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल में बृजमोहन अग्रवाल इस फॉर्मूले के अपवाद हैं।

वसुंधरा राजे सिंधिया के पास क्‍या विकल्‍प?

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा ने 115 सीटें पाकर बतौर सीएम वसुंधरा राजे को रिपीट नहीं किया। भजन लाल सरकार में वसुंधरा राजे मंत्री बनाए जाने की स्थिति में उनके सामने चार विकल्‍प हैं। एक ये कि उन्‍हें केंद्र में बड़ी जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

झालावाड़ से पांच बार सांसद रहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लोकसभ चुनाव 2024 में फिर टिकट दिया जा सकता है, मगर इस पर वसुंधरा शायद ही तैयार हो, क्‍योंकि झालावाड़ सीट से 2004 से वसुंधरा राजे के बेटे दुष्‍यंत सिंह सांसद बनते आ रहे हैं।

राजनीति के जानकार वसुंधरा राजे के बारे में तीसरा विकल्‍प यह बता रहे हैं कि वे झालरापाटन से विधायक बनी रहेंगी और राजस्‍थान की राजनीति के नेपथ्‍य में चली जाएंगी। अगर ऐसा हुआ तो 70 साल की उम्र में वसुंधरा राजे सिंधिया के राजनीतिक सफर पर विराम लग जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+