राजस्थान उपचुनाव में हार पर बोलीं वसंधुरा राजे, जनता का फैसला हमें स्वीकार
Recommended Video

जयपुर। राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा की करारी हार पर प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि ये जनता का फैसला है और हम इसका स्वागत किया है। राजे ने कहा कि परिणाम हमारी उम्मीदों के जैसे नहीं हैं लेकिन जनमत का हम सम्मान करते हैं, जनता का फैसला सिर आंखों पर है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि चार साल पहले हमने जनता की सेवा का वादा किया था, जिसे निभाया है और आगे भी प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी हार स्वीकारी
वसुंधरा राजे ने चुनाव में कड़ी मेहनत के लिए कार्यकर्ताओं, प्रत्याशियों और नेताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमें और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने हार को स्वीकारते हुए कहा है कि हार के कारणों का विशलेषण कर कमियों को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि हम हार स्वीकार करते हैं और जनता के फैसला का सम्मान करते हैं।

तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा हुई साफ
राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट के लिए उप चुनाव ने कांग्रेस ने सत्ताधारी पार्टी को जबरदस्त पटकनी दी है। कांग्रेस मे अलवर और अजमेर लोकसभा सीटों के साथ मांडलगढ विधानसभा पर कब्जा जमा लिया है। अलवर सीट से चुनाव लड़ रहे कर्ण सिंह ने भाजपा के जसवंत यादव को पटखनी दी। अलवर में कांग्रेस के करण सिंह यादव को अब तक 245,774 वोट मिल चुके हैं जबकि भाजपा के जसवंत सिंह यादव को 192,924 वोट मिले हैं। उन्होंने बीजेपी के जसवंत यादव को 1,56,319 वोटों के अंतर से चुनाव में हराया है। अलवर सीट सांसद चांदनाथ योगी के निधन के बाद खाली हो गई थी।

अजमेर से रघु शर्मा जीते
अजमेर में कांग्रेस के रघु शर्मा को 154,336 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम स्वरूप लांबा को अभी तक 128,291 वोट मिले हैं। बता दें कि सांवर लाल जाट के निधन के बाद इस सीट पर चुनाव कराया गया था। उधर प्रदेश की मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस उम्मीदवार विवेक धाकड़ ने मांडलगढ़ में भाजपा प्रत्याशी शक्ति सिंह हाडा को 12976 से हरा दिया है। विवेक धाकड़ को कुल 70143 वोट मिले हैं जबकि शक्ति सिंह हाडा को 57169 वोट मिले हैं। हालांकि शुरुआत में भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिली थी लेकिन कुछ राउंड के बाद ही कांग्रेस ने लीड हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications