Khinvsar Result: खींवसर उपचुनाव 2024 में कौन जीत रहा? हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका vs रेवंतराम डांगा BJP
Khinvsar Result Rajasthan By-Poll 2024: राजस्थान उपचुनाव 2024 की हॉट सीटों में से एक नागौर जिले के खींवसर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणाम पर 23 नवंबर को सबकी नजर रहेगी। 13 नवंबर को खींवसर में 75.66 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल भी चुनाव लड़ रही हैं।
राजस्थान उपचुनाव 2024 में खींवसर के अलावा झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, चौरासी, सलूंबर, रामगढ़ सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। खींवसर सीट लोकसभा चुनाव 2024 में हनुमान बेनीवाल के नागौर सांसद बनने की वजह से खाली हुई है।
यह भी पढ़ें- Deoli-Uniyara Result: SDM थप्पड़ कांड वाले नरेश मीना जेल की सलाखों के पीछे से जानेंगे परिणाम, कौन जीत रहा?

पिछले चुनाव में भी ऐसा हुआ था कि हनुमान बेनीवाल खींवसर से विधायक बने और फिर नागौर से सांसद बन गए। तब हनुमान बेनीवाल ने खींवसर उपचुनाव में अपने भाई नारायण बेनीवाल को उतारा था। तब नारायण बेनीवाल खींवसर से आरएलपी विधायक चुने गए। इस बार पत्नी को मैदान में उतारा है।
कनिका बेनीवाल चुनाव परिणाम
खींवसर सीट पर हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल के अलावा भाजपा के रेवंतराम डांगा व कांग्रेस की डॉ. रतन चौधरी भी मैदान में है। मतदान के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने अनुमान लगाया कि खींवसर में हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल का विधायक आसान नहीं है। भाजपा के रेवंतराम डांगा से कड़ी टक्कर मिली है।
खींवसर विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय का प्रभाव माना जाता है। क्योंकि पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का गृह क्षेत्र है। इस सीट पर भाजपा ने आरएलपी छोड़कर आए रेवंतराम डांगा पर भरोसा जताया है। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का भी इस सीट पर प्रभाव देखा जाता है।

बता दें कि खींवसर सीट से हनुमान बेनीवाल चार बार विधायक रह चुके हैं। वहीं लगातार दूसरी बार नागौर से सांसद हैं। हनुमान ने पिछला लोकसभा चुनाव एनडीए गठबंधन के साथ लड़ा था। बाद में किसानों के मुद्दे पर गठबंधन से नाता तोड़ लिया था। फिर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सांसद पद से इस्तीफा देकर खींवसर से चुनाव लड़ा और विधायक बने।
फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान, रेवंतराम डांगा बनेंगे खींवसर विधायक
खींवसर उपचुनाव को लेकर फलोदी सट्टा बाजार के सटोरियों का अनुमान है कि खींवसर में हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल सात से नौ हजार वोंटों से चुनाव हार सकते हैं। भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा खींवसर से नए विधायक चुने जा सकते हैं। फलोदी सट्टा बाजार में रेवंतराम डांगा की 7000-9000 की लीड के भाव 30/40 पैसे हैं।
हनुमान बेनीवाल को दी थी कड़ी टक्कर
उल्लेखनीय है कि रेवंतराम डांगा पहले हनुमान बेनीवाल की आरएलपी में ही हुआ करते थे। इनकी पत्नी आरएलपी के टिकट पर मूंडवा की प्रधान बनीं। खींवसर विधानसभा चुनाव 2023 से पहले रेवंतराम डांगा ने आरएलपी छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली थी और विधानसभा चुनाव 2023 में खींवसर सीट से हनुमान बेनीवाल के सामने करीबी मुकाबले में हार गए थे।












Click it and Unblock the Notifications