Jhunjhunu Result: झुंझुनूं चुनाव परिणाम, राजेंद्र गुढ़ा ने खो दी सारी लीड, जीत कौन रहा?
Rajasthan By-ELection 2024 Result Jhunjhunu: राजस्थान विधानसभा की सात सीटों झुंझुनूं, दौसा, रामगढ़, सलूंबर, देवली-उनियारा, चोरासी, खींवसर के उपचुनाव में आज 23 नवंबर को मतगणना हो रही है। दस बजे तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे। चौथे राउंड में निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा को 298 वोटों की लीड मिली है। दोपहर तक हार-जीत की तस्वीर साफ हो जाएगी।
झुंझुनूं उपचुनाव में भाजपा के राजेंद्र भांबू और कांग्रेस के अमित ओला के बीच सीधा मुकाबला है। हालांकि, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के निर्दलीय उम्मीदवारी ने इसे त्रिकोणीय बना रहा। पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला के बेटे व बृजेंद्र ओला के झुंझुनूं विधायक से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

चुनाव परिणाम अपडेट किए जा रहे हैं....
-झुंझुनूं में नौंवें राउंड की गिनती पूरी। नौंवे राउंड में बीजेपी की लीड बढ़कर हुई 17231
कांग्रेस के अमित ओला तीसरे नंबर पर, राजेंद्र गुढ़ा दूसरे नंबर पर
कांग्रेस 15468
बीजेपी 37905
गुढ़ा 20674
-झुंझुनूं उपचुनाव में 4 राउंड तक की मतगणना में राजेंद्र गुढ़ा को बढ़त मिल रही है।
निर्दलीय RAJENDRA SINGH GUDHA leading 12137 (+ 298)
भाजपा RAJENDRA BHAMBOO trailing 11839 ( -298)
कांग्रेस AMIT OLA 7333 ( -4804) trailing 7333 ( -4804)
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Bazar Rajasthan: फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान, राजस्थान उपचुनाव में कौन जीत रहा सातों सीतें?

13 नवंबर को झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में 66.14% मतदान हुआ। बीते चार विधानसभा चुनावों में यहां से बृजेंद्र ओला ने जीत दर्ज की है। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में बगावत देखने को मिली थी। फिर भी ओला ने जीत दर्ज की। अमित ओला इनके बेटे हैं।
झुंझुनूं से भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र भांबू एमए तक शिक्षित हैं। इनकी संपत्ति 28.62 करोड़ रुपए है। 65 लाख की ज्वैलरी है। एक कार, दो स्कूटर। 8.80 करोड़ का कर्ज है। झुंझुनूं से कांग्रेस उम्मीदवार अमित ओला के पास बीई की डिग्री है। कुल संपत्ति 20.98 करोड़ रुपए है। 1.68 करोड़ की ज्वैलरी। दो कार। कर्ज 3.23 करोड़ रुपए।
झुंझुनूं उपचुनाव 2024 (Jhunjhunu by-election 2024, Rajendra Bhambu BJP vs Amit Ola Congress vs Rajendra Gudha Independent)
राजेंद्र भांबू भाजपा: पार्टी के बबलू चौधरी के बैठने का फायदा मिलना तय। हालांकि भितरघात का खतरा।
अमित ओला कांग्रेस: पूर्व सांसद शीशराम ओला व मौजूदा सांसद बृजेंद्र ओला को विरासत का फायदा मिल सकता है। परिवारवाद के आरोपों का दबाव।
राजेंद्र गुढ़ा निर्दलीय: अल्पसंख्यक व राजपूत वोटों के भरोसे मैदान में है। भाजपा-कांग्रेस का बिगाड़ सकते हैं खेल।












Click it and Unblock the Notifications