Deoli-Uniyara Result: देवली-उनियारा परिणाम, थप्पड़ कांड के आरोपी नरेश मीणा ने बिगाड़ी कांग्रेस की फिजां
Deoli-Uniyara Result Rajasthan By-Poll 2024: टोंक जिले में देवली-उपचुनाव 2024 में 23 नवंबर को मतगणना हुई। सुबह 8 बजे से शुरू काउंटिंग की तस्वीर दोपहर तक साफ हो गई। सभी 20 राउंड की मतगणना में भाजपा के राजेंद्र गुर्जर (Rajendra Gurjar BJP) ने 100259 वोट हासिल किए। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा (Naresh Meena) को 59345 वोट मिले। राजेंद्र गुर्जर की लीड 40914 वोट रही। 31228 वोट लेकर कांग्रेस के कस्तूर चंद तीसरे स्थान पर रहे।
राजस्थान उपचुनाव में सातों सीटों दौसा, देवली-उनियारा, चौरासी, झुंझुनूं, खींवसर, रामगढ़ और सलूंबर में आज 23 नवंबर को मतगणना हो रही है। सुबह दस बजे तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर तक हार-जीत की तस्वीर साफ हो पाएगी।
यह भी पढ़ें- Naresh Meena Result: जेल में बैठे नरेश मीणा को कितने वोट मिले, SDM को थप्पड़ मारने के बाद हार या जीत?
चुनाव परिणाम अपडेट किए जा रहे हैं। पेज रिफ्रेश करते रहें...
-20 में से दूसरे राउंड में देवली उनियारा में भाजपा के राजेंद्र गुर्जर को बढ़त। 12224 (+ 7302), नरेश मीणा को के trailing 4922 ( -7302)
-20 में से पहले राउंड में देवली उनियारा में भाजपा के राजेंद्र गुर्जर को बढ़त। 6459 (+ 4590) कांग्रेस के कस्तूर चंद मीणा को 1869 ( -4590) वोट मिले हैं। निर्दलीय नरेश मीणा को 1730 ( -4729) को मिले।
देवली उनियारा सीट के चुनाव परिणाम पर सबकी नजर है। टोंक जिले की देवली-उनियारा सीट मतदान वाले दिन 13 नवंबर को निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा एसडीएम अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मारने की वजह से देवली-उनियारा सीट सुर्खियों में रही है।

टोंक-सवाई माधोपुर से कांग्रेस सांसद पूर्व आईपीएस हरीश चंद्र मीना और कांग्रेस के दिग्गज सचिन पायलट के प्रभाव वाले इलाके देवली-उनियारा सीट पर फिलहाल कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। उपचुनाव में कौन जीतेगा? कौन हारेगा? कह पाना मुश्किल है। यह सीट हरीश चंद्र मीना के सांसद बन जाने के कारण खाली हुई थी।
13 नवंबर को देवली-उनियारा में 65.32 प्रतिशत वोट डाले गए। राजस्थान उपचुनाव में सबसे हॉट सीट देवली-उनियारा से कांग्रेस के बागी नरेश मीना ने निर्दलीय मैदान में उतरकर चुनाव को त्रिकोणीय और रोचक बना दिया।
नरेश मीणा राजस्थान कांग्रेस के बागी हैं। पूर्व में नरेश मीना कांग्रेस से बगावत कर छबड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। हार का सामना कर पड़ा। अब देवली-उनियारा उपचुनाव में नरेश मीना के अलावा कांग्रेस के कस्तूरचंद मीना और बीजेपी से राजेंद्र गुर्जर मैदान में हैं।
देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र इतिहास
टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट का इतिहास यह है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस से हरीश चंद मीना, विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा से राजेंद्र गुर्जर और विधानसभा चुनाव 2013 में कांग्रेस के रामनारायण मीना ने जीत दर्ज की।
नरेश मीणा सलाखों के पीछे जानेंगे चुनाव परिणाम
देवली-उनियारा उपचुनाव में टोंक जिले के मालपुरा एसडीएम अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मारने के आरोपी निर्दलीय प्रत्याशी को टोंक पुलिस ने अगले दिन 14 नवंबर को अरेस्ट करके जेल भिजवा दिया। 14 दिन की न्यायिक हिरासत के चलते नरेश मीणा 23 नवंबर को होने वाली मतगणना में अपना चुनाव परिणाम सलाखों के पीछे रहते ही जान पाएंगे।
देवली-उनियारा से भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र गुर्जर की उम्र 50 साल व शिक्षा बीए है। संपत्ति एक करोड़ 85 लाख रुपए है। 41 लाख क ज्वैलरी है। वाहन कोई नहीं है। कर्ज 19.98 लाख रुपए का है। देवली-उनियारा कांग्रेस उम्मीदवार केसी मीणा की उम्र 58 साल है। संपत्ति 2.90 करोड़ रुपए है। 19 लाख की ज्वैलरी। 20 लाख की कार। कर्ज नहीं।












Click it and Unblock the Notifications