Rajasthan by Election Results 2024: राजस्थान उपचुनाव में 5 सीट पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस और 1 पर बीएपी जीती
Rajasthan by Election Result 2024 in Hindi: राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 में सात सीटों दौसा, झुंझुनूं, खींवसर, सलूंबर, रामगढ़, देवली-उनियारा, दौसा व चौरासी में मतगणना हुआ। जिसमें 5 सीट पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस और 1 पर बीएपी ने जीत दर्ज की है। इन सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले गए थे।

राजस्थान उपचुनाव परिणाम के लेटेस्ट अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
राजस्थान उपचुनाव में 4 सीट पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस और 1 पर बीएपी जीती
राजस्थान उपचुनाव में 4 सीट पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस और 1 पर बीएपी जीती
1. सलूंबर - भाजपा जीती
2. झुंझुनू - भाजपा जीती
3. देवली-उनियारा - भाजपा जीती
4. खींवसर - भाजपा जीती
5. रामगढ़- बीजेपी आगे
6. चौरासी -बाप जीती
7. दौसा -कांग्रेस जीती
सलूंबर में बीजेपी की शांता मीणा जीतीं
सलूंबर सीट से भारतीय जनता पार्टी की शांता मीणा जीत गई हैं। उन्होंने कड़े मुकाबले में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के जितेश कटारा को मात दे दी है। सलूंबर में बीजेपी के विधायक अमृतलाल मीणा के निधन के बाद उपचुनाव हुआ। बीजेपी ने वहां से उनकी पत्नी शांता मीणा को उपचुनाव में उतारा था।
झुंझुनूं उपचुनाव में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत
झुंझुनूं विधानसभा सीट पर 22 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। यहं बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू को 89599 वोट मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला को 42599 वोटों से पीछे छोड़ा हैं। ओला को कुल 47000 वोट मिले।
सलूंबर में 10 हजार वोटों से जितेश कटारा आगे
उदयपुर की सलूंबर विधानसभा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के जितेश कटारा ने शुरुआत से ही बढ़त बना रखी है। 9 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद जितेश कटारा को 39710 वोट, भारतीय जनता पार्टी की शांता मीणा को 29410 वोट और कांग्रेस की रेशमा मीणा को 12477 वोट मिले हैं।
देवली-उनियारा सीट पर बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर आगे
टोंक जिले की 'थप्पड़कांड' वाली देवली-उनियारा सीट पर बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर सबसे आगे चल रहे है। उन्होंने 16 हजार 852 वोट से लीड़ बना रखी है। दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा हैं, जिन्हें अभी तक 8 हजार 635 वोट मिल चुके हैं।
राजस्थान के रुझानों में भाजपा को बढ़त
राजस्थान में सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में ससूंबपुर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। राजस्थान की झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूंबर और चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications