राजस्थान उपचुनाव ग्राउंड रिपोर्ट: झुंझुनूं में कौन जीत रहा, क्या हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बन रहीं MLA?
Rajasthan by-Poll Ground Report: महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के साथ-साथ राजस्थान की 7 सीटों पर भी उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें झुंझुनूं और खींवसर विधानसभा क्षेत्र के नतीजों पर सबकी नजर है। यहां 2 सांसदों की पारिवारिक प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। एक नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल व दूसरे झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला के परिवार की।
राजस्थान उपचुनाव 2024 में हनुमान बेनीवाल और बृजेंद्र सिंह ओला दोनों ही अपनी 'विधायकी' परिवार में ही रखना चाह रहे हैं। शायद यही वजह है कि दोनों ने परिवार के सदस्य पर दांव लगाया है। खींवसर में आरएलपी हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल और झुंझुनूं में बृजेंद्र सिंह ओला के बेटे अमित ओला चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Who is Divya Maderna: क्यों मरना चाहती हैं राजस्थान की 'शेरनी' दिव्या मदेरणा? किसानों से पूछा-'मर जाऊं मैं'

झुंझुनूं उपचुनाव 2024: गुढ़ा-आमीन कांग्रेस के 'वोट कटवा'
झुंझुनूं जिला मुख्यालय वाली विधानसभा सीट के उपचुनाव 2024 में मुकाबला त्रिकोणीय है। यहां भाजपा ने पिछले प्रत्याशी राजेंद्र भांबू को टिकट दिया। कांग्रेस ने विधायक से सांसद बने बृजेंद्र ओला के बेटे अमित ओला को मैदान में उतारा है।
वहीं, पूर्व मंत्री व उदयपुर से विधायक रहे राजेंद्र गुढ़ा और आजाद समाज पार्टी से आमीन मणियार भी चुनाव लड़ रहे हैं। गुढ़ा और मणियार कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला के वोट कटवा साबित हो सकते हैं। दो अन्य उम्मीदवारों के नाम अमित है, जो अमित ओला के मुश्किल पैदा कर सकते हैं। यहां पर भाजपा को भितरघात का डर है।

खींवसर उपचुनाव 2024: सुबह चार बजे वोट मांग रहे हनुमान बेनीवाल
नागौर जिले की खींवसर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) हनुमान बेनीवाल का गढ़ है। यहां पर भाजपा के रेवंत राम डांगा और आरएलपी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल के बीच सीधी टक्कर बताई जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रतन चौधरी भी कड़ी टक्कर दे रही हैं।
2019 में भाई नारायण बेनीवाल के बाद अब 2024 में खींवसर से पत्नी कनिका बेनीवाल को खींवसर से विधायक बनाने पूरा जोर लगाए हुए हैं। खींवसर उपचुनाव 2024 में हनुमान बेनीवाल रात को चार-चार बजे तक लोगों से वोट मांगने पहुंच रहे हैं। रात दो बजे डुकियो की ढाणी में रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल के भोजन करते की तस्वीरें सामने आई हैं।












Click it and Unblock the Notifications