Rajasthan by-polls 2024: राजस्थान उपचुनाव की 7 सीटों पर किसका पलड़ा भारी? जानें हार-जीत की गणित
Rajasthan by-election 2024: राजस्थान में सात सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भाजपा-कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बीएपी ने चौरासी व सलूंबर सीट पर प्रत्याशी घोषित भी कर दिए हैं। राजस्थान उपचुनाव में 13 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
राजस्थान की जिन सात सीटों दौसा, झुंझुनूं, रामगढ़, चौरासी, सलूंबर, खींवसर और देवली उनियारा पर विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं, इनमें से अधिकांश सीटें लोकसभा चुनाव 2024 में विधायकों के सांसद बनने से खाली हुई हैं। इन सीटों पर परिवारवाद हावी रहा है। देखने वाली बात होगी कि उपचुनाव में परिवारवाद को तवज्जोदी जाती है व्यक्तिगत प्रभाव को।

राजस्थान उपचुनाव 2024 की सात सीटों पर झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा, ज्ञानदेव आहुजा जैसे दिग्गजों का प्रभाव रहा है। टिकट वितरण में भी इनकी चलनी तय है।
रामगढ़ उपचुनाव 2024 (Ramgarh by-election 2024)
राजस्थान के अलवर जिले की सीट रामगढ़ पर साल 2008 और 2013 में ज्ञानदेव आहुजा ने जीत दर्ज की थी। साल 2018 में साफिया जुबेर और साल 2023 में कांग्रेस के जुबेर खान जीते। विधायक जुबेर खान के निधन की वजह से यह सीट खाली हुई है।
झुंझुनूं उपचुनाव 2024 (Jhunjhunu by-election 2024)
झुंझूनूं जिला मुख्यालय वाली इस सीट से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र ओला सांसद बन गए। बीते चार विधानसभा चुनावों में यहां से बृजेंद्र ओला ने जीत दर्ज की है। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में बगावत देखने को मिली।
देवली-उनियारा उपचुनाव 2024 (Deoli-Uniyara by-election 2024)
टोंक जिले की देवली उनियारा से कांग्रेस विधायक हरीश मीणा के सवाई माधोपुर सांसद बन जाने के कारण यह सीट खाली हुई है। यहां पर बीते चार में से तीन विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने जीते हैं। 2008 में नमोनारायण मीणा, 2018 व 2023 में हरीश मीणा जीते।
दौसा उपचुनाव 2024 (Dausa by-election 2024)
दौसा से कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा सांसद बन गए। मुरारी लाल मीणा का यहां काफी प्रभाव है। तीन बार विधायक रहे हैं। 2008 में बसपा व 2018 व 2023 में कांग्रेस की टिकट पर जीत दर्ज की। 2013 में भाजपा के शंकरलाल शर्मा के सामने चुनाव हारे।
चौरासी उपचुनाव 2024 (Chaurasi by-election 2024)
राजस्थान के डूंगरपुर जिले की चौरासी सीट से विधायक राजकुमार रोत बांसवाड़ा सांसद बन गए। आदिवासी बाहुल्य चौरासी सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने यहां से अनिल कटारा को टिकट दिया है। बीते दो चुनाव राजकुमार रोत ने जीते।
खींवसर उपचुनाव 2024 (Khinvsar by-election 2024)
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के नागौर सांसद बनने से खींवसर सीट खाली हुई है। यहां से बेनीवाल साल 2008 में भाजपा, 2013 में निर्दलीय, 2018 व 2023 में आरएलपी टिकट पर जीते। पिछले उपचुनाव में भाई को टिकट।
सलूंबर उपचुनाव 2024 (Salumbhar by-election 2024)
उदयपुर जिले की सलूंबर सीट पर भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा का निधन। बीएपी ने यहां से जितेश कटारा को दिया है। बीते चुनाव में सलूंबर में कांग्रेस की हार हो रही है। भाजपा के मीणा के सामने कोई नहीं जीत सका।
-
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications