Rajasthan BJP Candidates List: राजस्थान उपचुनाव 2024 में भाजपा ने उतारे प्रत्याशी, देखें किसे-कहां से टिकट?
Rajasthan BJP Candidates list: राजस्थान उपचुनाव 2024 में भाजपा ने शनिवार रात को सात में छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। झुंझुनूं से राजेंद्र भांबू, रामगढ़ से सुखवंत सिंह, दौसा से जगमोहन मीना, देवली उनियारा से राजेंद्र गुर्जर, खींवसर से रेवंत राम डांगा, सलूंबर से शांता देवी मीना को टिकट दिया है। चौरासी सीट होल्ड रखी है।
राजस्थान में सात सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भाजपा-कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बीएपी ने चौरासी व सलूंबर सीट पर प्रत्याशी घोषित भी कर दिए हैं। राजस्थान उपचुनाव में 13 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

रामगढ़ उपचुनाव 2024 (Ramgarh by-election 2024)
राजस्थान के अलवर जिले की सीट रामगढ़ पर साल 2008 और 2013 में ज्ञानदेव आहुजा ने जीत दर्ज की थी। साल 2018 में साफिया जुबेर और साल 2023 में कांग्रेस के जुबेर खान जीते। विधायक जुबेर खान के निधन की वजह से यह सीट खाली हुई है।
झुंझुनूं उपचुनाव 2024 (Jhunjhunu by-election 2024)
झुंझूनूं जिला मुख्यालय वाली इस सीट से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र ओला सांसद बन गए। बीते चार विधानसभा चुनावों में यहां से बृजेंद्र ओला ने जीत दर्ज की है। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में बगावत देखने को मिली।

देवली-उनियारा उपचुनाव 2024 (Deoli-Uniyara by-election 2024)
टोंक जिले की देवली उनियारा से कांग्रेस विधायक हरीश मीणा के सवाई माधोपुर सांसद बन जाने के कारण यह सीट खाली हुई है। यहां पर बीते चार में से तीन विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने जीते हैं। 2008 में नमोनारायण मीणा, 2018 व 2023 में हरीश मीणा जीते।
दौसा उपचुनाव 2024 (Dausa by-election 2024)
दौसा से कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा सांसद बन गए। मुरारी लाल मीणा का यहां काफी प्रभाव है। तीन बार विधायक रहे हैं। 2008 में बसपा व 2018 व 2023 में कांग्रेस की टिकट पर जीत दर्ज की। 2013 में भाजपा के शंकरलाल शर्मा के सामने चुनाव हारे।
चौरासी उपचुनाव 2024 (Chaurasi by-election 2024)
राजस्थान के डूंगरपुर जिले की चौरासी सीट से विधायक राजकुमार रोत बांसवाड़ा सांसद बन गए। आदिवासी बाहुल्य चौरासी सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने यहां से अनिल कटारा को टिकट दिया है। बीते दो चुनाव राजकुमार रोत ने जीते।
खींवसर उपचुनाव 2024 (Khinvsar by-election 2024)
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के नागौर सांसद बनने से खींवसर सीट खाली हुई है। यहां से बेनीवाल साल 2008 में भाजपा, 2013 में निर्दलीय, 2018 व 2023 में आरएलपी टिकट पर जीते। पिछले उपचुनाव में भाई को टिकट।
सलूंबर उपचुनाव 2024 (Salumbhar by-election 2024)
उदयपुर जिले की सलूंबर सीट पर भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा का निधन। बीएपी ने यहां से जितेश कटारा को दिया है। बीते चुनाव में सलूंबर में कांग्रेस की हार हो रही है। भाजपा के मीणा के सामने कोई नहीं जीत सका।
-
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
Adani ने इंडस्ट्री सेक्टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती -
Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विधायकों के बीच हाथापाई












Click it and Unblock the Notifications