राजस्थान: सवाई माधोपुर में पुल से बनास नदी में गिरी मिनी बस, 32 लोगों की मौत
जयपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा आज सुबह हुआ जब एक बस बनास नदी के पुल से टकराकर नदी में जा गिरी। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह-7 बजे सवाई माधोपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर हुआ, जब यात्रियों से खचाखच भरी एक बस, जो दौसा के लालसोट जा रही थी। अचानक बस अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।

मोधोपुर के सीओ सुभाष मिश्रा ने बताया कि अभी तक नदी से 26 शवों को बहार निकाला जा चुका है। तलाशी अभियान अभी भी चल रहा है। पुलिस नदी में गोताखोर लोगों की तलाश कर रहे हैं। घटना स्थल पर प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद हैं।
हादसा आज सुबह के समय हुआ जब एक अनियंत्रित बस पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए बनास नदी में जा गिरी। पुल से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिए है। पुलिस जब तक घटना स्थल पर पहुंचती तब तक स्थानीय लोगों ने बचाव के काम शुरू कर दिए थे।

राहुल गांधी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि, सवाई माधोपुर की दुर्घटना बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ है। राज्य सरकार से अपील है घायलों को तत्काल हर तरह की मदद पहुंचाएं। राजस्थान कांग्रेस पार्टी से मेरा आग्रह है कि बचाव और राहत कार्य में हर संभव मदद करें।












Click it and Unblock the Notifications