भजनलाल शर्मा सरकार का पहला बजट कैसा होगा? 5 साल के रोडमैप के साथ 2047 तक का विजन भी

Rajasthan budget 2024 CM Bhajanlal Sharma government: राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार अपने पहले बजट को शानदार बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ने चाह रही है। आगामी दस जुलाई को राजस्‍थान बजट 2024 पेश किया जा सकता है।

इन दिनों राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्‍यमंत्री दीया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा अफसरों व विभिन्‍न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ प्री बजट बैठकें कर रहे हैं।

Rajasthan budget 2024

कहा जा रहा है कि राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा सरकार के पहले बजट में प्रदेश के पांच साल का रोडमैप व 2047 तक का विजन देखने को मिल सकता है। इस बार स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं व महिलाओं को प्राथमिकता मिल सकती है।

बुधवार का कर सलाहकारों व मंगलवार को चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं से जुड़े संस्‍थानाओं के प्रतिनिधियों तथा जनजाति क्षेत्र के विकास से जुड़े लोगों से बजट 2024-25 को लेकर अगल-अलग संवाद किया।

आदिवासी कल्‍याण को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्‍थान की मौजूदा सरकार अंत्‍योदय की भावना से काम कर रही है। ऐसा करके ही हम अंतिम छोर पर बैठे आदिवासी समाज के व्‍यक्ति को भी आर्थिक व सामाजिक रूप से आगे बढ़ा सकते हैं।

मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरोसा दिलाया कि सुझावों पर सकारात्‍मक रूप से विचार किया जाएगा। सभी पहलुओं को शामिल करते हुए प्रदेशवासियों के लिए लोक कल्‍याणकारी बजट लाया जाएगा।

उप मुख्‍यमंत्री एवं वित्‍त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राजस्‍थान सरकार स्‍वास्‍थ्‍य तंत्र को मजबूत, सुगम एवं संवदेनशील बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उप मुख्‍यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राजस्‍थान का साल 2024 का बजट सबका साथ व सबका विकास वाला होगा। इसी थीम पर तैयारी हो रही है।

स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को पहले से ज्‍यादा मजबूत किया जाएगा। इस दौरान चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी व मुख्‍य सचिव सुधांश पंत समेत अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+