राजस्थान: दौसा में बजरी की खान में दबे मालिक व मजदूर, दोनों की मौत

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई पुलिस थाना इलाके में सोमवार सुबह करीब आठ बजे दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर अवैध खान दहने से दो लोग दब गए। दोनों की शिनाख्त ​मालिक व मजदूर के रूप में हुई है। आस-पास के लोगों की मदद से बांदीकुई पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को बाहर निकाला, मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

Rajasthan: Both owner and laborer buried in a gravel mine in Dausa died

जानकारी के अनुसार सुबह हरकेश प्रजापत और बाबूलाल मीणा खेत में अवैध रूप से बजरी का खनन कर रहे थे। इस दौरान अचानक बजरी ढह गई और दोनों उसकी नीचे दब गए। आस-पास के लोगों को पता चला तो वे मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर ही बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला तब तक उनकी सांसें टूट चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+