Rajasthan Assembly Election 2023: पड़ोसी राज्‍यों के 200 MLA की रिपोर्ट राजस्‍थान में तय करेगी BJP प्रत्‍याशी

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा दिल्‍ली, गुजरात, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश और मध्‍य प्रदेश से 200 विधायकों को राजस्‍थान के प्रत्‍येक विधानसभा क्षेत्र में भेजकर संभावित उम्‍मीदवारों का फीडबैक लिया है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों का ऐलान होने का काउंटटाउन शुरू हो गया है। संभावित उम्‍मीदवार टिकटों के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। पार्टियां भी टिकटों के लिए कई स्‍तर का सर्वे करवा रही हैं।

ऐसा ही सर्वे भाजपा ने राजस्‍थान में करवाया है। वो भी पड़ोसी राज्‍यों के 200 विधायकों से। अब उन विधायकों के सर्वे की रिपार्ट राजस्‍थान में भाजपा प्रत्‍याशी तय करने में बड़ी भूमिका निभाएगी।

Rajasthan BJP candidate list 2023

खबर है कि पिछले हफ्ते दिल्‍ली, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश व गुजरात से 200 भाजपा विधायक की टीम राजस्‍थान आई है और एक-एक विधानसभा क्षेत्र में जाकर संयुक्‍त रिपोर्ट तैयार की है।

यह रिपोर्ट सोमवार को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के पास जाएगी और फिर इसी के आधार पर राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा प्रत्‍याशियों की टिकटें तय होंगी।

दरअसल, राजस्‍थान की सत्‍ता में वापसी के लिए भाजपा आलाकमान ने विशेष प्‍लान तैयार किया है। पड़ोसी राज्‍यों के 200 भाजपा विधायकों को राजस्‍थान भेजकर सर्वे करवाना भी उसी प्‍लान का हिस्‍सा है।

सर्वे करने के लिए दूसरे राज्‍यों के ये 200 विधायक प्रत्‍येक विधानसभा क्षेत्र में मंडल पर भी गए और कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। विजेता उम्‍मीदवारों के बारे में उनके विचार जाने, अगर मौजूदा विधायक है उसे दुबारा मैदान में उतारे जाने के बारे में राय जानी।

बताया जा रहा है कि राजस्‍थान में कई सीटें कांग्रेस का गढ़ कही जाती हैं। यहां बीते दो से तीन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उम्‍मीदवारों ने जीत दर्ज की है। ऐसी सीटों के लिए सर्वे में विशेष सवाल शामिल किए गए हैं। ताकि यहां पर कांग्रेस की जीत का सिलसिला तोड़ा जा सके।

एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद से भाजपा विधायक रितेश गुप्‍ता को सर्वे के लिए जयपुर हवा महल विधानसभा क्षेत्र की जिम्‍मेदारी मिली। गुप्‍ता कहते हैं कि राजस्‍थान में लोग सरकार बदलने की तैयारी में हैं। हवा महल निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के लिए बहुत ही आशाजनक स्थिति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+