Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: 'खाले पीले,अंदर जा, कराची बनाना चाहते हो', MLA बनते ही सोशल मीडिया पर छाए भगवाधारी बालमुकुंद आचार्य

Balmukund Acharya on Nov Veg Shop: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में 115 सीटें जीतकर प्रभावशाली जीत हासिल की। भाजपा की राजस्थान में जीत के बाद सोशल मीडिया पर भगवाधारी बाबा बालमुकुंद आचार्य छा गए हैं। भाजपा नेता बालमुकुंद आचार्य इस विधानसभा चुनाव-2023 में जयपुर की हवा महल सीट जीतने वाले विधायक हैं।

विधायक बनते ही पहले दिन बालमुकुंद आचार्य ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की सड़कों पर सभी नॉन-वेज फूड स्टालों को बंद करने का आदेश दिया है। इस दौरान कई वीडियो, उनके सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान सबके ज्यादा चर्चा में जो वीडियो आया, उसमें बाबा बालमुकुंद आचार्य का धाकड़ अंदाज दिख रहा है। इस वीडियो में बालमुकुंद आचार्य कह रहे हैं, 'तेरी है क्या मियां यह दुकान? खाले पीले और अंदर जा। आंखें मत दिखाना। बाबा बवाल है।"

Balmukund Acharya on Nov Veg Shop

एक अन्य वीडियो में बालमुकुंद आचार्य कह रहे हैं कि, 'ये जयपुर है, इसे कराची बनाना चाहते हो क्या।' एक अन्य वायरल वीडियो में बालमुकुंद आचार्य ने अधिकारियों से कहा है कि, 'न मिठाई खाऊंगा ना खाने दूंगा।'

Recommended Video

    'खाले पीले,अंदर जा, कराची बनाना चाहते हो', MLA बनते ही सोशल मीडिया पर छाए भगवाधारी बालमुकुंद आचार्य

    बालमुकुंद आचार्य के इस वीडियो को सैकड़ों सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर किया है। कई यूजर ने उनके जयपुर में खुले में बिक रहे मांस की बिक्री पर रोक लगाने के फैसले की तारीफ की है।

    ओवैसी ने साधा बालमुकुंद आचार्य पर निशाना

    बालमुकुंद आचार्य के एक वीडियो पर एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी प्रतिक्रिया दी और हैरानी जताया कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है? आदेश को 'गलत' बताते हुए ओवैसी ने कहा, "इसे कोई नहीं रोक सकता। अगर कोई नॉन-वेज फूड स्टॉल लगाना चाहता है तो उसे कोई कैसे रोक सकता है?"

    आप भी देखें, क्या कह रहे हैं सोशल मीडिया यूजर्स?

    राजस्थान की हवा महल विधानसभा सीट पर बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस के आरआर तिवारी को हराकर 974 वोटों से जीत हासिल की थी। बालमुकुंद आचार्य को कुल 95989 वोट मिले थे। वहीं आरआर तिवारी को 95015 वोट मिले थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+