Rajasthan Elections 2023: BJP के 48 उम्‍मीदवारों के नाम लगभग तय, इस दिन जारी होगी पहली सूची

Rajasthan 48 BJP Candidates First List: राजस्‍थान भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी की 25 सितंबर को जयपुर में परिवर्तन यात्रा समापन रैली के बाद पहली सूची जारी कर सकती है।

Rajasthan assembly elections 2023: राजस्‍थान में हर किसी को विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों और भाजपा-कांग्रेस के प्रत्‍याशियों की पहली सूची का बेसब्री से इंतजार है। दोनों ही पार्टियां उम्‍मीदवारों के नाम फाइनल करने में लगी हैं।

खबर है कि भाजपा ने पहली सूची के लिए 48 सीटों पर प्रत्‍याशियों के नाम लगभग फाइनल कर लिए हैं। राजस्‍थान भाजपा की ओर से सुझाए गए इन नामों पर आलाकमान ने गहन मंथन के बाद सहमति दे दी है।

Rajasthan BJP 48 candidates

मीडिया रिपोर्ट्स में पार्टी सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि भाजपा प्रत्‍याशियों के नाम लगभग फाइनल हो गए हैं। अगले सप्‍ताह केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्‍मीदवारों के नामों पर अंतिम रूप से मुहर लगेगी।

राजस्‍थान में भाजपा प्रत्‍याशियों की सूची सितंबर के अंत तक जारी होने की उम्‍मीद है। भाजपा इन दिनों प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। 25 सितंबर को जयपुर में परिवर्तन यात्रा समापन रैली निकाली जाएगी, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के आने की भी संभावना है। रैली के बाद पहली सूची जारी हो सकती है।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा की 200 सीटों को भाजपा ने चार वर्गों में बांट रखा है। सबसे पहले डी वर्ग की सीटों पर प्रत्‍याशी उतारे जा सकते हैं, क्‍योंकि इस वर्ग में वो सीट हैं, जहां पार्टी लगातार तीन चुनावों में हारी है। यहां सबसे पहले सूची जारी होने से प्रत्‍याशियों को चुनाव प्रचार के लिए बाकी सीटों से ज्‍यादा मौका मिल सकेगा।

राजस्‍थान भाजपा सीटों की वर्गीकरण

ग्रुप
ए - जहां 2008 से तीन बार जीती
बी -जहां कभी हार तो कभी जीत
सी - जहां कभी हार तो कभी जीत
डी - जहां तीन बार से हार हुई

ए वर्ग की मजबूत सीटें

  • बूंदी, कोटा दक्षिण, लाडपुरा, रामगंजमंडी, झालरापाटन, खानपुर, आसींद, भीलवाडा़, उदयपुर, राजसमंद, बीकानेर पूर्व, रतनगढ़, फुलेरा, विद्याधर नगर, मालवीय नगर, अलवर शहर, अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, ब्यावर, नागौर, सोजत, पाली, बाली, सूरसागर, सांगानेर, कोटा दक्षिण, रामगंजमंडी, झालरापाटन, खानपुर, सीवाना, भीनमाल

डी वर्ग की कमजोर सीटें

  • बाड़मेर, कोटापुतली, झुंझुनूं, नवलगढ़, खेतड़ी, सिकराय, लालसोट, सरदारपुरा, बागीदौरा, वल्लभनगर, सांचौर, झुंझुनू, बाड़ी, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, सपोटरा, फतेहपुर, दांतारामगढ़, बस्सी, टोडाभीम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+