भीलवाड़ा: टहलने गई महिला से गैंगरेप, कपड़े तक ले गए आरोपी, पीड़िता को सड़क पर देख लोगों ने समझा पागल
Rajasthan Bhilwara case: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक और रेप का मामला सामने आया है। भीलवाड़ा में एक 25 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक 10 सितंबर को महिला की पहले पिटाई की गई थी और गैंगरेप किया गया था।
रेप के बाद आरोपी महिला के कपड़े तक लेकर भाग गए थे। महिला को जब उस हालात में सड़क पर लोगों ने देखा तो उन्हें लगा कि वो एक पागल महिला है। इसके बारे में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि एक नग्न महिला अकेले भटक रही है। जिसके बाद पुलिस आई और महिला को थाने लेकर गई।

गंगापुर के एसएचओ नरेंद्र जैन ने शुरुआत जांच में कहा था कि इस घटना को अंजाम शनिवार की रात को दिया गया था। नरेंद्र जैन ने कहा था कि एक आरोपी ने पहले किसी शादीशुदा महिला को एक जगह पर बुलाया था। इसके बाद महिला टहलने के बहाने निकल गई, इसके बाद आरोपी महिला को एक सुनसान जगह पर ले गया और घटना को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और आगे की पूछताछ की जा रही है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि गैंगरेप के बाद महिला चिल्ला रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने महिला के शरीर को भी नुकसान पहुंचाया है।
लोगों का कहना है कि आरोपी महिला के कपड़े तक ले गए थे। उसी दौरान सड़क पर महिला को नग्न देखकर, कई लोगों ने उसे पागल समझ लिया था।
पुलिस ने जांच के 12 घंटे बाद बताई अलग थ्योरी
हालांकि इस पूरे मामले पर जांच के 12 घंटे बाद पुलिस ने अलग थ्योरी बताई है। पुलिस ने अब कहा है कि विवाहित महिला के कथित अपहरण और गैंगरेप का मामला फर्जी निकला है। पुलिस का कहना है कि वह अपनी मर्जी से सहमति से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दो पुरुषों के साथ गई थी।
पुलिस ने रविवार को कहा कि महिला स्वेच्छा से दो पुरुषों के साथ गई थी लेकिन उनके साथ रात बिताने पर जोर देने के बाद विवाद पैदा हो गया।
पुलिस ने कहा कि, महिला अपने घर लौटना चाहती थी लेकिन पुरुषों ने उसे रुकने के लिए मजबूर किया। इसलिए, उसने अपने कपड़े उतारे, घर से बाहर आई और एक राहगीर से मदद मांगी और दावा किया कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications