Rajasthan BA Part 3 Result 2017: परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखें
यूनिवर्सिटी के मुताबिक रिजल्ट घोषित होने के बाद एक साथ बहुत ज्यादा छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण वेबसाइट क्रैश हुई है।
जयपुर। राजस्थान बीए पार्ट-3 2017 का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। रिजल्ट घोषित होने के कुछ ही देर बाद यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो गई। छात्रों को रिजल्ट देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें- http://result.uniraj.ac.in./

यूनिवर्सिटी के मुताबिक रिजल्ट घोषित होने के बाद एक साथ बहुत ज्यादा छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण यह समस्या आई है। हालांकि यूनिवर्सिटी कुछ ही देर में वेबसाइट सही तरीके से खुलने लगी और छात्रों ने बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा परिणाम देखे।
कैसे देखें रिजल्ट:-
- result.uniraj.ac.in बेवसाइट पर जाएं
- बीए पार्ट-3 रिजल्ट पर क्लिक करें
- मांगी गई आवश्यक डिटेल भरें
- रिजल्ट देखकर डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें












Click it and Unblock the Notifications