Rajasthan News: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की समिति गठित, सचिन पायलट को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Rajasthan Assembly Polls 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव- 2023 के लिए समितियों के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी।
Rajasthan Assembly Polls 2023: राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इसी कडी में कांग्रेस ने बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव- 2023 के लिए अपनी कुछ समितियों का गठन किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरी झंडी देते हुए पूर्व डिप्टी सचिन पायलट को बडी जिम्मेदारी सौंपी हैं। उन्हें कोर कमिटी और समन्वय समिति में जगह दी है। कांग्रेस ने 26 सदस्यीय समन्वय समिति की भी घोषणा की। समन्वय समिति में मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य के सभी शीर्ष नेता के नाम हैं।

वहीं, सुखजिंदर सिंह रंधावा को कोर कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया। गोविंद राम मेघवाल को अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी तरह हरीश चौधरी रणनीतिक समिति के प्रमुख होंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और जोशी भी 10 सदस्यीय कोर कमेटी में शामिल हैं। आइए जानते हैं कोर कमेटी में किसे मिली जगह?
सुखजिंदर सिंह रंधावा को संयोजक बनाया गया। वहीं, अन्य सदस्यों में अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, जीतेन्द्र सिंह, सचिन पायलट, हरीश चौधरी, महेंद्र जीत मालवीय, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी और अर्जुन राम मेघवाल शामिल हैं।
चुनाव अभियान समिति
कांग्रेस नेता गोविंद राम मेघवाल को अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, अशोक चांदना को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी तरह राजकुमार शर्मा चुनाव अभियान समिति के संयोजक और दानिश अबरार, चेतन डूडी को उपसंयोजक बनाया गया है। प्रताप सिंह खाचरियावास, रामलाल जाट, कृष्णा पूनिया, गणेश गोगरा, रामलाल मीना, वैभव गहलोत, महेंद्र गेहलोत, घनश्याम मेहर, गजेंद्र सिंह सांखला, किशन लाल जेदिया, जगदीश श्रीमाली, राखी गौतम, हेमसिंह शेखावत, अभिषेक चौधरी, यशवीर शूरा, नीतू कंवर भाटी के नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications