राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की कैंडिडेट्स पहली लिस्ट, 23 नामों का ऐलान
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कैंडिडेट्स की पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 23 नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने जिन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं उनमें गंगानगर, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, निवाई, उदयपुर, डूंगरपुर समेत 23 सीटें शामिल हैं।
इसके अलावा लिस्ट में चुरहट से अनेंद्र गोविंद मिश्रा, दतिया के सेवरा निर्वाचन क्षेत्र से संजय दुबे, मुरैना से रमेश उपाध्या, झाबुआ के पेटलावद से कोमल दामोर, छतरपुर के महाराजपुर से रामजी पटेल और रीवा के सिरमौर से सरिता पांडे भी शामिल हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर ये सूची आम आदमी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, दिल्ली से जारी की गई है।

Aam Aadmi Party announces the first list of 23 candidates for the upcoming Rajasthan Assembly Elections. pic.twitter.com/78M3EMsqVs
— ANI (@ANI) October 26, 2023
इससे पहले कांग्रेस ने 19 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की। तीसरे सूची में पार्टी ने धौलपुर से शोबा रानी कुशवाह, सीकर से राजेंद्र प्रतीक, नगर से वाजिब अली, देवली-उनियारा से हरीश चंद्र मीना, झालोद (एसटी) से हीरा लाल दरांगी और करौली से लाखन सिंह मीना का नाम घोषित किया है। कुल मिलाकर कांग्रेस अब तक 95 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
वहीं भाजपा ने पिछले हफ्ते शनिवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने दूसरी सूची में 83 उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें कुछ प्रमुख नाम शामिल हैं। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन से फिर से मौका दिया गया। वहीं राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पुनिया भी शामिल हैं, जिन्हें अंबर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है।












Click it and Unblock the Notifications