राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023: सचिन पायलट को CM फेस बनने का ऑफर किसने दिया?

आम आदमी पार्टी ने लिखा कि सचिन पायलेट अगर आप चाहे तो आप हमारी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हम मिलकर राजस्थान में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेंगे और आपका मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत तक होने हैं। सत्‍ता में वापसी के लिए कांग्रेस हाई कमान सचिन पायलट-अशोक गहलोत के बीच सुलह की लगातार कोशिशें कर रहा है।

राजस्‍थान की राजनीति के गलियारों में कभी सचिन पायलट द्वारा खुद की नई पार्टी बनाने की अफवाहें उठी तो आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल उन्‍हें साथ आने का ऑफर देते नजर आए।

sachin pilot

अब सचिन पायलट को मुख्‍यमंत्री का चेहरा बनकर राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 लड़ने का ऑफर मिला है। यह ऑफर आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से मिला है। इसका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि यह ट्वीट आप आदमी पार्टी की नेता व दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना के नाम से ट्विटर पर बने पैरोड अकाउंट से किया गया है।

ट्वीट में लिखा है कि 'सचिन पायलेट जी अगर आप चाहे तो आप हमारी पार्टी में शामिल हो सकते है। हम मिलकर राजस्थान में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेंगे और आपका मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+