राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023: कब तय होगे टिकट, कौन बनेगा उम्‍मीदवार? CM गहलोत ने बताया प्‍लान

राजस्‍थान के युवा नेताओं को सीएम गहलोत का विधानसभा चुनाव 2023 से पहले संदेश। बोले-सीनियर नेता भले ही जगह न छोड़ें, आप दावेदारी जताएं।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 जीत कांग्रेस एक बार फिर से सत्‍ता में वापसी की हरसंभव कोशिश कर रही है। सीएम अशोक गहलोत ने तो टिकट वितरण में युवाओं को मौका देने की बात कही है।

धौलपुर के बाड़ी में जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने युवा नेताओं से कहा कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में आपको अपना हक मांगना चाहिए।

Rajasthan Assembly Election 2023

सीएम अशोक गहलोत ने तो युवा कांग्रेस नेताओं से यह भी कहा कि भले ही सीनियर नेता जगह छोड़ने को तैयार नहीं हो, मगर आपको टिकट के लिए दावेदारी जरूर करनी चाहिए।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से दो माह पहले टिकट फाइनल होने और 50 से कम उम्र के युवाओं को मौका देने की बात कहते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि दिल्‍ली में कई दिनों तक चलने वाली बैठकों का सिलसिला बंद होना चाहिए।

जिस नेता को राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट देना है, उसको फाइनल करके दो माह पहले ही इशारा कर दो ताकि वह चुनाव में जुट जाए, क्‍योंकि टिकट के लिए दिल्‍ली की सड़कों पर घूम-घूमकर नेता थक जाता है। थका हुआ नेता कैसे चुनाव लड़ेगा?

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पिछले दिनों राहुल गांधी ने उनको दिल्‍ली में यह बात कही कि विधानसभा चुनाव 2023 में सिर्फ सरकारी योजनाओं से ही काम नहीं चलेगा। विधायकों का जनता में व्‍यवहार, उनका कामकाज और दोबारा जीतने की क्षमता भी देखनी पड़ेगी।

जल्‍द टिकट फाइनल होने के फायदे-नुकसान

  • राजनीति के जानकारों का कहना है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में जल्‍दी टिकट फाइनल होने के फायदे नुकसान दोनों हैं। फायदा ये है कि उम्‍ममीदवार को चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्‍त समय मिला जाएगा। विपक्षी उम्‍मीदवार को कम मौका मिलेगा। प्रचार अच्‍छे से कर पाएगा।
  • वहीं, नुकसान ये है कि चुनाव प्रचार में ज्‍यादा पैसा खर्च होगा। सारे विरोधी गुटों को एकजुट होने का अवसर व समय मिल जाएगा और चुनाव प्रचार तंत्र में कोई भी कमी भारी पड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+