Rajasthan Election: अजमेर में सीएम गहलोत पर बरसे अमित शाह, कहा- ये सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन

Rajasthan Election Amit Shah Rally: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के तहत प्रचार अब परवान चढ़ चुका है। बाड़मेर में पीएम मोदी की रैली के बाद अब शुक्रवार को अजमेर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभाएं की, जिसमें जमकर गहलोत सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधा।

शुक्रवार को अमित शाह ने अजमेर के बिजयनगगर और नसीराबाद में सभाओं को संबोधित करते हुए पेपर लीक और भ्रष्टचार का मुद्दा जोरोशोरों से उठाया। इसी के साथ शाह ने गहलोत सरकार को देश की नंबर वन भ्रष्टाचार सरकार करार दिया। शाह ने शाम को बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो करते हुए जनसमर्थन की अपील भी की।

Amit Shah Rally

राहुल गांधी पर साधा निशाना

अपनी जनसभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। शाह ने कहा कि एक तरफ, पीएम मोदी की सरकार है, जिसने देश को सुरक्षित बनाया है और दूसरी तरफ, कांग्रेस पार्टी है, जो राहुल गांधी को पीएम बनाने के लिए प्रयास कर रही है। सोनिया जी ने राहुल बाबा को 20 बार लॉन्च किया, लेकिन ये रॉकेट लॉन्च नहीं हो रहा।

कन्हैया हत्याकांड को लेकर हुए हमलावर

नसीराबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, "अशोक गहलोत सरकार ने तुष्टीकरण की सभी सीमाएं लांघ दी। दिन दहाड़े कन्हैया लाल तेली को नोंच दिया जाता है, मार दिया जाता है लेकिन इनके(कांग्रेस) पेट का पानी नहीं हिलता। पूरे प्रदेश को अशोक गहलोत ने दंगों का प्रदेश बना दिया है क्योंकि उनको(कांग्रेस) तुष्टीकरण की राजनीति करनी है। मैं कहने आया हूं कि आप कमल फूल की सरकार बना दो हम दंगे करवाने वाले सभी लोगों को जेल की सलाखों के पीछे डाल देंगे।"

घोषणा पत्र दिलाया याद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि यहां डबल इंजन सरकार बनाएं, एलपीजी सिलेंडर 450 रुपये में दिया जाएगा। गरीबों के लिए 16 लाख से ज्यादा घर बनाए गए। हमने अगले 5 वर्षों के लिए मुफ्त राशन देने का भी फैसला किया है।

गहलोत सरकार को बताया भ्रष्टाचारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गहलोत सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अशोक गहलोत की सरकार देश में भ्रष्टाचार में नंबर वन है। मैंने अपने जीवन में इतनी भ्रष्ट सरकार नहीं देखी। यहां डबल इंजन की सरकार बनाओ, हम सबकी जांच कराएंगे। गरीबों का पैसा लूटने वालों को उल्टा लटकाया जाएगा।

घोटाले का लगाया आरोप

वहीं राजस्थान की गहलोत सरकार पर घोटाले का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गहलोत सरकार ने काली-सिंध बांध के नाम पर 250 करोड़ रुपए का घोटाला किया। राशन में भी 1000 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया, जो गरीबों का राशन खा सकता है। वो कभी भी राजस्थान का भला नहीं कर सकता। उन्होंने पूरे राजस्थान को कांग्रेस पार्टी का एटीएम बना दिया है, इसलिए ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है।

फिर आया लाल डायरी का जिक्र

गृह मंत्री अमित शाह ने लाल डायरी का जिक्र करते हुए कहा कि पांच साल तक आपने कांग्रेस सरकार देखी है। इन पांच सालों में अगर कांग्रेस ने कुछ बड़ा किया है तो वह है- भ्रष्टाचार... 'लाल डायरी' में क्या है? 'लाल डायरी' ' इसमें अशोक गहलोत की 'कच्चा चिट्ठा' शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+