अजमेर शरीफ दरगाह में महिला ने लगाए ठुमके, Video हुआ वायरल, खादिमों ने जताई नाराजगी
Ajmer Sharif Dargah: राजस्थान स्थित अजमेर शरीफ दरगाह, 13वीं शताब्दी के मुस्लिम समुदाय के सूफी संत और दार्शनिक ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की है। यहां दूर-दूर से हर समुदाय के लोग पहुंचते हैं।
Ajmer Sharif Dargah: राजस्थान स्थित 13वीं शताब्दी के मुस्लिम समुदाय के सूफी संत और दार्शनिक ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह अजमेर शरीफ का एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में एक महिला कान में मोबाइल की लीड से गाने सुनते हुए ठुमके लगाती नजर आ रही है। दरगाह परिसर में महिला के डांस का वीडियो सामने आते ही खादिमों में काफी रोष है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
खादिमों का कहना है कि दरगाह में हर समुदाय के लोग आते हैं। लेकिन, महिला को विचार करना चाहिए था कि वो एक पवित्र धार्मिक स्थल पर है। इस तरह से पवित्र धार्मिक का अपमान करना गलत है। दरगाह इबादत की जगह है, कोई डांसिग अकेडमी नहीं है। हालांकि, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। दरगाह में थिरकती मिली महिला...

दरअसल, मामला 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। लेकिन, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। महिला दरगाह परिसर के अंदर झालरा में डांस करती नजर आई है। उसी वक्त मौके पर मौजूद किसी शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। खास बात यह है कि दरगाह में महिला को थिरकते देख तैनात कर्मचारियों और इबादत करने आने वाले लोगों ने भी नहीं रोका।
लड़की का बैक फ्लिप करते हुए वीडियो
आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। मस्जिद और मंदिर परिसर में इस तरह कई मामले सामने आ चुके हैं। साल 2022 में भी इसी दरगाह में एक लड़की का बैक फ्लिप करते हुए वीडियो सामने आया था। हालांकि, बाद में लड़की ने अपनी गलती की माफी भी मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications