अजमेर में साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन कैसे हुई डिरेल? रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Rajasthan Ajmer Sabarmati-Agra Train Derail: राजस्थान के अजमेर में मदार रेलवे स्टेशन के पास साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन ट्रेन के कम से कम चार डिब्बे पटरी से उतर गए है। डिरेल की ये घटना रविवार-सोमवार रात की है।

घटना के दौरान ट्रेन में कई यात्रियों के सवार होने की सूचना है। रेलवे अधिकारियों ने अजमेर स्टेशन पर एक हेल्प डेस्क बनाई है। हेल्पलाइन के लिए हेल्पलाइन नंबर 0145-2429642 जारी किया गया है।
#WATCH | Rajasthan: Four coaches including the engine of a passenger train travelling from Sabarmati-Agra Cantt derailed near Ajmer. Further details awaited. pic.twitter.com/fX9VeLKw2e
— ANI (@ANI) March 18, 2024
घटना के बारे में उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ शशि किरण ने कहा, ''साबरमती से आगरा जा रही गाड़ी नंबर 12548 आज अजमेर के मदार में होम सिग्नल के पास पटरी से उतर गई। ट्रेन के चार जनरल डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए थे।''
हालांकि सीपीआरओ ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा, "रेलवे अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। इस घटना में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है। हालांकि, जिन लोगों को मामूली चोटें आईं, उन्हें जल्द ही नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।"
साबरमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर
बताया जा रहा है कि हादास साबरमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टक्कर की वजह से हुई है। एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेनें आ रही थी, जिसकी वजह से ट्रेन डिरेल हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यात्रियों ने कहा कि हादसा रात 1 बजे के आसपास हुई है। एक यात्री ने बताया, ट्रेन करीब 12:55 बजे अजमेर रेलवे स्टेशन से निकली और कुछ किलोमीटर चलने के बाद मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे के वक्त ट्रेन को बहुत बड़ा झटका लगा था। सीट पर सो रहे यात्री नीचे गिर गए थे।












Click it and Unblock the Notifications