Rajasthan में RAS पति पत्नी के पास पांच जिलों में मिली करोड़ों की संपत्ति, ACB रेड में खुलासा
आरएएस अस्मिता सिंह झालावाड़ के झालरापटन में तहसीलदार व इनके पति राय सिंह राजावत झालावाड़ में सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार पद पर हैं।

राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अफसर जोड़ी धनकुबेर निकली है। यह खुलासा राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की रेड में हुआ है। इन आरएएस पति पत्नी के पास राजस्थान के पांच जिलों में करोड़ों की सम्पत्ति मिली है।
आरएएस अधिकारी अस्मिता सिंह झालावाड़ जिले की झालरापटन तहसील में तहसीलदार व आरएएस अधिकारी राय सिंह राजावज झालावाड़ में सहकारी समिति के उप रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत हैं।
राजस्थान एसीबी के महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि तहसीलदार अस्मिता सिंह व उनके पति उप रजिस्ट्रार राय सिंह राजावत लंबे समय से झालावाड़ जिले में पोस्टेड हैं। इनके खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायतें मिल रही थीं।
आरएएस पति-पत्नी की यह जोड़ी लंबे समय से एसीबी की रडार पर थी। एसीबी की जयपुर, कोटा, झालावाड़, बारां, बूंदी व उदयपुर की 11 टीमों ने 28 अप्रैल को इनके ठिकानों पर छापा मारा तो आलीशान मकान, फार्म हाउस व आभूषण के रूप में करोड़ों की सम्पत्ति मिली, जो झालावाड़ समेत पांच जिलों में स्थित है।
ये सम्पत्तियां मिलीं
-जयपुर, झालावाड़, उदयपुर में छह भूखंड व तीन आलीशान मकान।
-झालावाड़ में फार्म हाउस।
-कोटा में अमझार पैलेस।
-कुंभलगढ़ में 6.25 बीघा जमीन।
-44 हजार रुपए नकद।
- 315 ग्राम सोने के आभूषण।
- 12 लाख रुपए बैंक में जमा।
दो लॉकर भी खोलेंगे राज
जानकारी के अनुसार राजस्थान की इस आरएएस दम्पति के पास करोड़ों की बेनामी सम्पत्ति के दस्तावेज मिले हैं, जो खुद के साथ-साथ परिजनों व रिश्तेदारों के नाम से हैं। दो बैंक लॉकर भी इनकी कमाई के राज खोलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications