NIA Raid in Rajashan: खालिस्तानी गठजोड़ के शक में छात्र नेता पकड़ा गया, टेलर से भी पूछताछ
भारत-कनाड़ा के रिश्तों में दरार पैदा करने वाले खालिस्तान समर्थकों के तार पंजाब के बाद अब राजस्थान से जुड़ते नजर आ रहे हैं। खालिस्तानी गठजोड़ और टेरर फंडिंग के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक साथ 13 जगहों पर छापे मारे हैं।
खबर है कि एनआईए की टीम पंजाब से लगते हनुमानगढ़ जिले में भी पहुंची। तीन वाहनों में सवार होकर आए एएनआई के अधिकारियों ने हनुमानगढ़ जिले के नोहर इलाके के गांव परलीका में अंबेडकर चौक निवासी रविंद्र से पांच घंटे तक पूछताछ की।

NIA की टीमों ने रविंद्र के मोबाइल व बैंक खाता खंगाला, जिसमें कुछ संदिग्ध नहीं मिलने पर टीम वापस चली गई। हालांकि टीम ने रविंद्र से कहा कि टीम दुबारा उससे पूछताछ करने आ सकती है। रविंद्र सूरतगढ़ में रहकर रीट की तैयारी कर रहा था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविंद्र सालभर सूरतगढ़ में रहा। उससे बगल वाले रूम में रहने वाले युवक को लेकर पूछताछ की गई। उस दौरान युवक के साथ रहने वाले युवकों की जानकारी भी एनआइए ने जुटाई।
मीडिया से बातचीत में राजस्थान एटीएस के डीजीपी अंशुमन भोमला ने कहा कि एनआईए ने हनुमानगढ़ के अलावा, श्रीगंगानगा, झुंझुनूं, जैसलमेर व जोधपुर जिलों में कई जगहों पर छापे मारे हैं। कई लोगों से पूछताछ भी गई है।
पंजाब से लगते जिले श्रीगंगानगर में सात ठिकानों पर छापेमारी करके 12 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। इसकी पुष्टि बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश ने की है।
जैसलमेर एसपी विकास संगवान के अनुसार गांव छायान एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। उस पर कनाडा-आधारित खालिस्तानी ग्रुप से लगातार संपर्क करने का आरोप है। इनके अलावा झुंझुनूं जिले में इमारत बनाने का सामान बेचने वाले एक व्यापारी और टेलर से पूछताछ की गई है।
खबर यह भी है कि एनआईए की टीम ने सूरतगढ़ से एक छात्र नेता को पकड़ा है। श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ शहर के अलावा सदर पुलिस थाना इलाका, केंचिया, राजिसर व हनुमानगढ़ के गोलूवाला इलाके में खोजबीन की है।












Click it and Unblock the Notifications