Rajasthan chunav result 2024: सियासत के मास्टर प्लेयर बने राहुल कस्वां, आखिर कैसे रचा नया इतिहास ?
Rajasthan lok sabha chunav result: देश में लोकसभा चुनावों को लेकर वैसे तो कई सीटों की चर्चा जमकर हुई। लेकिन राजस्थान में चूरू लोकसभा सीट की सियासत का ऐसा कोई गलियारा,चौक,चौबारा नहीं था जहां चर्चा नहीं हो।
एक ओर भाजपा से नाराज दिग्गज नेता राहुल कस्वां ने कांग्रेस ज्वाइन कर लोकसभा चुनाव लड़ा तो वहीं दूसरी ओर भाजपा से अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक खिलाड़ी देवेंद्र झांझड़िया को चुनावी मैदान में उतारा।

भाजपा के वरिष्ठा नेता राजेंद्र राठौड़ की साख का सवाल बनी यह लोकसभा सीट चुनावी प्रचार से लेकर मतदान और आज नतीजों तक सभी नेताओं की नजरे टिकी रही।
सट्टा बाजार से लेकर एग्जिट पोल के नतीजों के बाद भी कांग्रेसी प्रत्याशी राहुल कस्वां ने खुद को साबित कर दिया। जनता ने इतना भरोसा जताया कि राहुल कस्वां की नतीजों के बाद सियासत के मास्टर प्लेयर के नाम से चर्चाएं शुरू हो गई। राहुल कस्वां ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझंड़िया को 72737 मतों से करारी शिकस्त दी।
इधर चूरू लोकसभा चुनाव अंतर्गत मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न, रिटर्निंग अधिकारी ने मतदाताओं सहित चुनाव कार्य से जुड़े समस्त लोगों का आभार जताया है।
लोकसभा आम चुनाव 2024 के नतीजों में राहुल कस्वा के लिए आज मंगलवार वाकई मंगल कर गया। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना संपन्न हुई।
मतगणना के बाद इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी राहुल कस्वां को 72737 मतों से विजयी घोषित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक कौस्तुभ दिवेगांवकर सी, राजेश कुमार रॉय, लक्ष्मीप्रिया एस की मौजूदगी में रिटर्निंग अधिकारी (कलक्टर) पुष्पा सत्यानी ने राहुल कस्वां को निर्वाचित प्रमाण पत्र प्रदान किया।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि कुल वैध मत 1424645 में से आईएनसी प्रत्याशी राहुल कस्वां को 728211 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के देवेंद्र झाझड़िया को 655474 मत मिले।
बसपा प्रत्याशी देईराम मेघवाल को 11271, बीआरपी (डी) प्रत्याशी गोमती धर्मपाल कटारिया को 4961, एनजेपी के दौलतराम पैंसिया को 1193 मत, बीटीसी के शिशपाल सिंह राणा को 675, निर्दलीय असलम लिलगर को 567, निर्दलीय निरंजन सिंह राठौड़ को 668, निर्दलीय बिशन सिंह को 1644, निर्दलीय युसुफ अली खां को 1230, निर्दलीय रणवीर सिंह को 1812, निर्दलीय रमेश कुमार को 5724, निर्दलीय सुखदेव को 4559 तथा नोटा को 6656 वोट मिले। 1953 मत निरस्त हुए।
मतगणना के दौरान आमजन को समुचित सूचनाएं मुहैया कराने के लिए बेहतर प्रबंधन किए गए। मीडिया सेंटर में रियल टाइम सूचना के लिए एनआईसी की ओर से तैयार सॉफ्टवेयर के जरिए विधानसभावार, अभ्यर्थीवार, राउंडवार विवरण प्रदर्शित किया गया।
गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल पर बिजली, पानी, अल्पाहार व भोजन, टॉवर एसी, जंबो कूलर व चिकित्सकीय स्टाफ, एंबुलैंस, फायर ब्रिगेड सहित माकूल प्रबंधन किए गए।
मतगणना के दौरान पुलिस अधीक्षक जय यादव, चूरू एडीएम उत्तम सिंह शेखावत, सुजानगढ़ एडीएम मंगलाराम पूनिया, आईपीएस प्रशांत किरण सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे ।
रिटर्निंग अधिकारी (कलक्टर) पुष्पा सत्यानी ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर मतदाताओं, अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों, अभिकर्ताओं, निर्वाचन से संबद्ध समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों, मीडियाकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों सहित चुनाव से जुड़े समस्त व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया












Click it and Unblock the Notifications