Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rahul Gandhi Mangarh Dham: राजस्‍थान में राहुल गांधी बोले- BJP ने आदिवासियों की जमीन छीनकर अडानी को दी

Rahul Gandhi Mangarh Dham: राहुल गांधी राजस्‍थान के बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम में जनसभा को सम्‍बोधित कर रहे हैं। सांसदी बहाली के बाद राहुल गांधी पहली बार किसी जनसभा के लिए राजस्‍थान पहुंचे हैं।

Rahul Gandhi Mangarh Dham Rajasthan: राहुल गांधी आज राजस्‍थान के दौरे पर रहे। वे राजस्‍थान के बांसवाड़ा जिले में मानगढ़ धाम पहुंचे और यहां जनसभा में भाजपा पर कई निशाने साधे।

बासंवाड़ा में मानगढ़ धाम पर जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यहां आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी उसके लिए आदिवासी समाज को धन्‍यवाद।

Rahul Gandhi Mangarh Dham

राहुल बोले कि जब मैं छोटा था तब मेरी दादी इंदिरा ने मुझे एक किताब दी थी, जो आदिवासी बच्‍चे के बारे में थी। वह बच्‍चा जंगल में जिंदगी जी रहा था। वो किताब मुझे बहुत अच्‍छी लगती थी। दादी के साथ मैं वो किताब खूब पढ़ता था।

दादी ने मुझे बताया था कि आदिवासी का मतलब भारत के सबसे पहले निवासी हैं। भारत की जमीन आदिवासियों की जमीन थी। आज के सभ्‍य समाज को आदिवासियों से जिंदगी जीनी सीखनी चाहिए कि जल, जंगल और जीव से कैसे रिश्‍ते निभाएं।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा व आरएसएस चाहती है कि आप जंगल में रहो ताकि आप तरक्‍की नहीं कर सको। वे आप पर वनवासी का ठप्‍पा लगाने चाहते हैं। जबकि हम मानते हैं कि आप देश के मालिक हो। जमीन पर आपका हक है। भाजपा आपकी जमीन आपसे छीनकर अडानी को पकड़ा देती है।

कांग्रेस ने आदिवासियों को आदिवासी बिल, जमीन का हक दिया। भाजपा ने वे सब निरस्‍त कर दिए ताकि उनकी मंशा के हिसाब से आप जंगल में ही रहो। वो हक व जमीन छीन लें। वे आपको वनवासी कहते रहें और वो जंगल ही गायब कर देंगे तो आप कहीं के नहीं रहोगे। आप आदिवासी थे। आदिवासी हो और आदिवासी ही रहोगे। इस जमीन पर आपका ही हक है।

Rahul Gandhi Mangarh Dham

सीएम अशोक गहलोत क्‍या बोले?

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी का स्‍वागत करते हुए कहा कि राजस्‍थान सरकार ने विश्‍व आदिवासी दिवस को राजकीय अवकाश घोषित किया है।

सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्‍थान सरकार ने मानगढ़ धाम के विकास के लिए सौ करोड़ रुपए खर्च किए गए। भैरव मंदिर पर 37 करोड़ की लागत से पुल बनाया जाएगा। कैनाल बनाने का काम शुरू हो गया।

सीएम गहलोत बोले कि मणिपुर हिंसा में जल रहा है। पूरी दुनिया में भारत की छवि खराब हो रही है। इस मामले में पीएम मोदी व होम मिनिस्‍टर अमित शाह सोए हुए हैं।

Rahul Gandhi Mangarh Dham

पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट क्‍या बोले?

पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार राहुल गांधी के खिलाफ साजिश कर रही है। इसीलिए राहुल गांधी ने केरल से कन्‍याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

पायलट ने कहा कि जुलाई 2018 में राहुल गांधी बांगड़ की इस धरती पर आए थे। फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। अब ये अगस्‍त 2023 में फिर आए हैं। राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, तेलंगाना व छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

गोविंद डोटासरा क्‍या बोले?

पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा बोले कि देश में अहंकारी सरकार का घमंड चूर करने के लिए राहुल गांधी आदिवासी भाई बहनों के बीच आए हैं। मणिपुर हिंसा पर भी राहुल गांधी आज संसद में दहाड़ते हुए केंद्र सरकार को चेताया है। प्रदेश में राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में फिर से कांग्रेस की बनाएंगे।

इन नेताओं ने किया स्‍वागत

राहुल गांधी मानगढ़ धाम पर पहुंचे तब राजस्‍थान प्रदेश प्रभारी एसएस रंधावा, राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट, डॉ. सीपी जोशी, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा व अन्‍य कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्‍वागत किया। स्‍थानीय विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने मंच का संचालन करते हुए कहा मानगढ़ धाम बलिदान का प्रतीक है।

क्‍या है मानगढ़ धाम?

उल्‍लेखनीय है कि विश्‍व आदिवासी दिवस को राजस्‍थान कांग्रेस राहुल गांधी के दौरे के साथ मानगढ़ धाम पर आदिवासी गौरव पर्व के रूप में मना रही है। मानगढ़ धाम को बचाने के लिए आदिवासी समुदाय के लोग अंग्रेजों में भिड़ गए थे। अंग्रेजों ने 1913 में यहां पर नरसंहार करते हुए 1500 आदिवासियों की जान ले ली थी। मानगढ़ धाम को राजस्‍थान का जलियांवाला बाग भी कहा जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+