राजस्थानी लड़के के प्यार में दीवानी पाक की मेहविश, बॉर्डर लांघ कर आई, पहली पत्नी को भी रखेगी साथ?
Mehwish Khan Pakistan Rahamn Pithiar India: पाकिस्तान की मेहविश हिंदुस्तान के रहमान खान के प्यार में इस कदर दीवानी हो चुकी है कि 27 जुलाई 2024 को न केवल भारत-पाकिस्तान की सीमा लांघकर रहमान के घर आ गई बल्कि अब वह रहमान की पत्नी फरीदा बानो को भी साथ रखने को तैयार हो रही है।
रहमान खान भारत में राजस्थान के चूरू जिले के रतननगर पुलिस थाना इलाके के गांव पिथिसर का रहने वाला है। वर्तमान में रहमान ट्रांसपोर्ट के काम के सिलेसिले में कुवैत है। उसने अपनी दूसरी पत्नी मेहविश को अकेले ही अपने घर भेजा है। खुद रहमान भी जल्द ही कुवैत से चूरू आने वाला है।

लाहौर की रहने वाली है मेहविश
मेहविश मूलरूप से पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली है। माता-पिता की मौत व पहले पति से तलाक के बाद वह इस्लामाबाद में अपनी बहन के पास रहकर ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। अब रहमान की पत्नी बनकर उसके घर आई है।
मीडिया से बातचीत में मेहविश ने बताया कि उसकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म IMO पर रहमान खान से जान-पहचान हुई थी। फिर दोनों में प्यार हुआ तो 16 मार्च 2022 को रहमान और मेहविश ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शादी की। अगले साल 2023 में दोनों सऊदी अरब के मक्का में मिले तो वहां भी निकाह किया।

रहमान से शादी के बाद मेहविश 45 दिन का टूरिस्ट वीजा लेकर अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते 27 जुलाई 2024 को भारत आई है। रहमान के घर में उसकी पत्नी बनकर रह रही है। उधर, रहमान की पत्नी फरीदा बानो भादरा हनुमान में अपने पिता के घर पर रह रही है, जो रहमान की पाकिस्तानी सौतन का विरोध कर रही है।
रहमान की पहली पत्नी क्या बोली?
'झलको हनुमानगढ़' को दिए इंटरव्यू में रिपोर्टर ने फरीदा बानो को जानकारी दी कि रहमान की दूसरी पत्नी मेहविश ने कहा है कि इस्लाम में यह सब जायज है। वह फरीदा को अपने साथ रखने को तैयार है। मेहविश को फरीदा से कोई दिक्कत नहीं है।
इस पर फरीदा ने कहा कि 12 माह से रहमान ने उससे व अपने दोनों बच्चों से बात तक नहीं। वह रहमान की पहली पत्नी है। मेहविश तो उसके बाद है। वह पत्नी होने का हक चाहती है। फरीदा के साथ कभी नहीं रहना चाहेगी। रहमान ने उसे फोन पर तीन तलाक बोला था। कानूनी रूप से तलाक नहीं लिया।
रहमान की मां क्या बोली?
उधर, रहमान की मां जैतून बानो ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि वह भी फरीदा को अपने घर में रखने को तैयार है, मगर बेटे की बहू के रूप में नहीं रख सकती है। फरीदा अपने बच्चों को पालने के लिए उनके घर में रह सकती है। उन्हें कोई दिक्कत नहीं।
रहमान ने फरीदा के बारे में बोला?
रहमान अभी कुवैत में है। उसने सोशल मीडिया पर फरीदा के बारे में लिखा कि 'अफ़सोस तुमने अपनी माँ के और अपने घमंड के चक्कर में इन बच्चो की ज़िंदगी बर्बाद कर दी। जब तुमने जगहंसाई करवाई ही है तो फिर ज़ाहिर सी बात है ये बात दूर तक जाएगी। बाक़ी मारपीट का तो सवाल ही नहीं बनता। इसके गवाह में तुम्हारे अपने मेरे साथ होंगे। बाक़ी पैसे मैंने भेजे हैं। उनका भी स्टेटमेंट निकल जाएगा। रही बात दहेज की वो आज भी तुम्हारा उसी पेटी में सही सलामत रखा है चेक कर लेना।
रहमान ने यह भी लिखा कि 'बस अफ़सोस इन बच्चों की और मेरी ज़िंदगी ख़राब करके अच्छा नहीं किया तूने इसका हिसाब अल्लाह लेगा। अगर मैं ग़लत हूँ तो मुझे सजा मिलेगी। अगर तू ग़लत है तो तुम्हें। मैं अभी भी कहता हूँ कि तेरे घर वालों में सभी इंसान बहुत अच्छे हैं। मैं उनकी इज्जत पहले भी करता था और आगे भी करूगा। बेशक नतीजा जो भी निकले। तेरी ज़िद्द ने इन मासूमों की ज़िंदगी ख़राब कर दी।












Click it and Unblock the Notifications