Rajasthan Election 2023: चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा का जगह-जगह विरोध, वीडियो हो रहे वायरल

लालसोट। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान कांग्रेस सरकार के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा का जमकर विरोध हो रहा है। आए दिन मंत्री के विरोध के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में लोगों के भारी विरोध के चलते चुनावी माहौल में भी गर्माहट आ गई है। परसादी लाल मीणा को करीब-करीब हर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

rajasthan assembly election 2023

मंत्री परसादी लाल मीणा को शनिवार को भी बीड की ढाणी में लोगों ने गांव से विरोध करके लौटा दिया। लोगों ने उनके खिलाफ जमकर गुस्सा जाहिर किया और मंत्री रहते हुए क्षेत्र में विकास नहीं करने का आरोप लगाया। लोगों के तेवर देख मंत्री बैरंग लौट गए, तो वहीं विगत दिनों हेमावास गांव में भी लोगों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जनता के भारी विरोध को देखते हुए चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा का अपनी गाड़ी में बैठकर वापस लौटने का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान परसादी लाल मीणा के समर्थकों ने गांव में विरोध करने वाले लोगों को शांत करने की कोशिश की, जिसका कोई असर नहीं हुआ।

संवाद सूत्र: राकेश शर्मा, दौसा, राजस्थान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+