राजस्थान में नए जिलों पर रार: जानिए अब और कौनसे नए जिलों की मांग उठने लगी? विधानसभा के बाहर धरना
राज्स्थान की अशोक गहलोत सरकार ने 17 मार्च 2023 को 19 जिले व 3 संभाग घोषित किए हैं। अब नए जिलों की सीमा को लेकर लोगों में रार हो रही है। अपने नजदीक के पुराने जिले से हटाए जाने व दूर वाले नए जिले में जोड़ने का विरोध।

Rajasthan District Map 2023: राजस्थान में 17 मार्च 2023 को इतिहास बन गया। पूरे प्रदेश का नक्शा बदल गया। सियासी और जमीनी तस्वीर भी नए सिरे से बनेगी। वजह ये है कि राजस्थान में 19 नए जिले और 3 संभाग बनाए गए हैं। अब जिलों की कुल संख्या 50 और संभाग 10 हो गए।
दरअसल, पूरे राजस्थान से 60 जगहों को जिला घोषित करने के प्रत्साव सरकार को मिले थे। जबकि 19 जिले व 3 संभाग ही बने। नए जिले बनने से एक तरह पूरे राजस्थान में उत्साह का माहौल है। वहीं, दूसरी ओर जिले बनने की उम्मीद पूरी नहीं होने और दूर स्थित नए जिले में जोड़े जाने के विरोध में सड़क से लेकर विधानसभा के सामने भी धरना प्रदर्शन हो रहा है।

अलवर: तिजारा या भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग
अलवर जिले में अलग करके खैरथल को नया जिला बनाया गया है, मगर एनसीआर के सबसे नजदीक भिवाड़ी व तिजारा को भी जिला बनाए जाने की मांग उठ रही है। इसके लिए कांग्रेस विधायक संदीप यादव ने तो विधानसभा के सामने पश्चिमी गेट पर धरना तक शुरू कर दिया है। राजस्थान के आपदा एवं प्रबंधन मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने संदीप यादव से मुलाकात की और कहा कि उनकी मांग जायज है। नया जिला बनाने का फैसला सीएम स्तर पर होना है।

सुजानगढ़ तीन दिन से बंद
चूरू जिले से एक भी नया जिला नहीं बना है। हालांकि यहां पर सुजानगढ़ की दूरी अपने जिला मुख्यालय चूरू से 100 किलोमीटर दूर है। उधर, जसवंतगढ़ व लाडनूं की जिला मुख्यालय नागौर से दूरी 96 व 85 किलोमीटर है। लंबे से चूरू व नागौर की इन जगहों को मिलाकर सुजलांचल नाम से नया जिला बनाने की मांग उठ रही थी। इस बार नागौर से कुचामन-डीडवाना को जिला बनने को मौका मिला। इधर, सुजागनढ़ विधानसभा क्षेत्र में तीन दिन विरोध हो रहा है। लोगों सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे बंद कर दिया। चार गांवों में आवागमन बंद है।

कामां भरतपुर में प्रदर्शन
भरतपुर जिले से तोड़कर डीग को अलग नया जिला बनाया गया है। यहां पर कामां को भी जिला बनाने की मांग उठ रही है। कामां से भरतपुर की दूरी 60 किलोमीटर है। कामां को जिला नहीं बनाए जाने स नाराज स्थानीय नेताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। स्थानीय विधायक व मंत्री जाहिदा खान के खिलाफ नारे लगाए।












Click it and Unblock the Notifications